28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘आप मेरे पिता की उम्र के हैं’, राम कपूर के विवादित बयान पर इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा का फूटा गुस्सा

Ram Kapoor,Shreya Kalra Lock Upp 2: फराह खान और रितेश देशमुख के रियलिटी शो 'Lock Upp Season 2' में राम कपूर ने श्रेया कालरा की आलोचना के बीच अपने विवादित बयान पर बात की।
3 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jun 28, 2026

Ram Kapoor Shreya Kalra Lock Upp 2

'लॉक अप 2' में राम कपूर पर श्रेया कालरा ने साधा निशाना। (फूट सोर्स: IMDb and shreyakalraa)

Ram Kapoor Shreya Kalra Lock Upp 2: बीते शनिवार रियलिटी शो 'लॉक अप सीजन 2' (Lock Upp Season 2) शनिवार को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होना शुरू हुआ। इस शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। हालिया एपिसोड में, फराह ने टीवी एक्टर राम कपूर का स्वागत किया और उनसे उनके पुराने विवादित बयान के बारे में सवाल किया, जिसमें उन्होंने अपने व्यस्त प्रमोशनल शेड्यूल की तुलना गैंगरेप के एहसास से की थी। इस टिप्पणी की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हुई थी और इसके कारण राम कपूर और डिजिटल क्रिएटर श्रेया कालरा के बीच बहस भी हुई थी।

राम कपूर और श्रेया कालरा के बीच बहस

फराह ने राम कपूर से कहा, "आपके फैंस इससे बहुत परेशान हुए थे और उन्होंने इसे पढ़ा था। कुछ लोगों ने कहा कि वजन कम करने के साथ-साथ आपने अपना दिमाग भी खो दिया है।" रितेश ने कहा, "जब आप ऐसी बातें कहते हैं, तो इसका समाज और आपके फैंस पर असर पड़ता है।"

हालांकि, राम कपूर ने अपनी विवादित टिप्पणी पर अफसोस तो जताया, लेकिन इसे अपने "सेंस ऑफ ह्यूमर" का हिस्सा भी बताया। उन्होंने कहा, "ये मेरा सेंस ऑफ ह्यूमर है, और ये हमेशा से ऐसा ही रहा है। इसे कभी बदला नहीं जा सकता। उस दिन मैंने बहुत कुछ सीखा क्योंकि मैं अपने बच्चों की उम्र के बच्चों के साथ बैठा था। लेकिन इससे मैं गंभीर नहीं हो जाऊंगा। आपको सीखना चाहिए और आगे बढ़ना चाहिए। आपको अपनी मुस्कान, प्यार और हंसी नहीं खोनी चाहिए। इसके लिए कुछ भी खोना सही नहीं है।"

"आप 52 साल के हैं, और आप अभी भी सीख रहे हैं

जबकि फेमस इन्फ्लुएंसर श्रेया कालरा को राम की सफाई सच्ची नहीं लगी और उन्होंने उन पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, "आप 52 साल के हैं, आप मेरे पिता की उम्र के हैं। आप इस उम्र में भी सीख रहे हैं और आगे बढ़ रहे हैं? गैंगरेप को मजाक के तौर पर इस्तेमाल करना, यह कोई मजाक नहीं है। क्या आप समझते हैं कि जब किसी लड़की के साथ इस तरह की घटनाएं होती हैं तो वो किस दौर से गुजरती हैं? जिम्मेदारी लेने के बजाय, आप कह रहे हैं कि आप सीखेंगे और आगे बढ़ेंगे। आपके पास इतना बड़ा प्लेटफॉर्म है। इतने सारे लोग आपको देख रहे हैं। आपको जिम्मेदारी लेनी चाहिए। आप 52 साल के हैं, आप अभी भी सीख रहे हैं। यह मेरे लिए बहुत चौंकाने वाली बात है।"

राम कपूर ने दिया जवाब

श्रेया के गुस्से के दौरान राम कपूर चुप रहे और फिर जवाब दिया, "उम्मीद है कि मैं जिंदगी भर सीखता रहूं और मरने तक सीखता रहूं। उम्मीद है कि मरने तक बच्चा बना रहूं। आपकी अपनी राय है। मेरी अपनी।"

अपने विवादित कमेंट पर राम के शांत व्यवहार ने दूसरे कंटेस्टेंट्स को हैरान कर दिया। उनमें से कुछ ने कहा कि श्रेया बस यही चाहती थीं कि वो माफी मांगे और सबको यकीन दिलाएं कि वो ऐसी बात दोबारा नहीं कहेंगे। लेकिन राम कपूर अपनी बात पर अड़े रहे कि उन्होंने बहुत पहले ही अपनी गलती मान ली थी और बताया कि उन्होंने पिछले इंटरव्यू में "अपनी गलती मानी थी"।

फैंस ने किया श्रेया कालरा को सपोर्ट

शो में राम के व्यवहार से फैंस खुश नहीं थे। एक कमेंट में लिखा था, "कंटेस्टेंट्स के चेहरे सब कुछ बयां कर रहे हैं। वो हैरान हैं और हंस भी नहीं रहे हैं, जबकि फराह इस घटिया आदमी की तारीफ करके मामले को संभालने की कोशिश कर रही हैं।"

एक और यूजर ने कमेंट में श्रेया को सपोर्ट करते हुए लिखा, "श्रेया बिल्कुल सही हैं, और वो हमेशा सच बोलती हैं, पता नहीं लोग उन्हें क्यों ट्रोल करते हैं।" एक और कमेंट में लिखा गया, "यहां श्रेया सही थीं और मुझे लगता है कि वो इस शो में एक दमदार कंटेस्टेंट बनेंगी।"

लॉक अप सीजन 2 के बारे में

लॉक अप एकता कपूर द्वारा बनाई गई एक रियलिटी टेलीविजन सीरीज है। बता दें कि शो का पहला सीजन कंगना रनौत ने होस्ट किया था और यह ALTBalaji और MX Player पर प्रीमियर हुआ था। हालांकि, दूसरा सीजन फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं और इस बार ये Netflix पर स्ट्रीम हो रहा है। लॉक अप के दूसरे सीजन में राम कपूर, सुनीता आहूजा, धीरज धूपर, पामेला सेरेना, शिवांगी जोशी, आकांक्षा चौधरी, योगेश रावत और अन्य कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया है।