28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोविंदा के अफेयर्स पर सुनीता आहूजा का खुलासा, कहा- घुटने पर गोली तभी लगती है जब कोई और आ जाती है

Netflix Lock Upp show: नेटफ्लिक्स के नए रियलिटी शो 'लॉक अप' में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने अपनी बेबाकी से सबको चौंका दिया है। शो की शुरुआत में ही सुनीता ने फराह खान के सामने गोविंदा के पिछले अफेयर्स और प्रेम संबंधों को लेकर कई ऐसे राज खोले हैं, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया। साथ ही उन्होंने गोविंदा के घुटने पर लगी गोली पर भी तंज कसा है।
2 min read
Google source verification
Sunita Ahuja big reveals on husband Govinda past affairs and shot himself in netflix lock upp show

सुनीता आहूजा ने गोविंदा के अफेयर पर किया कमेंट

Sunita Ahuja statements on Govinda affairs:नेटफ्लिक्स का नया रियलिटी शो 'लॉक अप' (Lock Upp) शुरू होते ही विवादों और चौंकाने वाले खुलासों के कारण सुर्खियों में आ गया है। शो में आकांक्षा चमोला के तलाक के एलान और वरुण यादव पर लगे गंभीर आरोपों के बाद, अब बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) ने अपने बयानों से इंटरनेट पर खलबली मचा दी है। शो में बतौर कैदी एंट्री करने से पहले सुनीता ने गोविंदा के पिछले प्रेम संबंधों और अफेयर्स की तरफ खुलकर इशारा किया, जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया।

सुनीता आहूजा ने गोविंदा के अफेयर्स को खोली पोल

जेल में एंट्री से ठीक पहले जब होस्ट फराह खान ने सुनीता से मजाक में कहा कि लोग अक्सर सोचते हैं कि उन्होंने चार दशकों के वैवाहिक जीवन में अपने पति को 'हीरो नंबर 1' से 'कुली नंबर 1' कैसे बना दिया? इस पर बेहद बेबाकी से जवाब देते हुए सुनीता ने कहा, "अब प्यार करो तो आपको सब कुछ बर्दाश्त करना चाहिए।"

इसके तुरंत बाद सुनीता ने जो कहा, उसने वहां मौजूद सभी प्रतियोगियों और होस्ट को हैरान कर दिया। सुनीता ने हंसते हुए कहा, "छोड़ो न, जिंदगी में उन्होंने कितने अफेयर किए। चलो, हीरो-हीरोइन में तो अफेयर होते ही हैं, कोई बात नहीं।" इसके साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कह दिया कि जिंदगी में बेटा होना चाहिए, पति नहीं, जिसे सुनकर सेट पर ठहाके गूंज उठे।

गोविंदा की चोट पर कसा मजेदार तंज

बातचीत के दौरान सुनीता ने गोविंदा के पैर में लगी पुरानी चोट का जिक्र करते हुए उन पर चुटकी ली। उन्होंने मजाकिया लहजे में गोविंदा का निकनेम लेकर कहा, "सुन रहे हो चीची, तो सुन लेना कि घुटनों पर गोली तभी लगती है जब जिंदगी में कोई और आ जाती है। वो भी मैंने झूठ नहीं बोला।" इस पर फराह खान ने भी माहौल को और मजेदार बनाते हुए कहा कि सुनीता ने पहले उनसे कहा था कि अगर वह चाहतीं, तो यह शॉट बिल्कुल सही जगह पर लगता।

बता दें, गोविंदा और सुनीता की प्रेम कहानी 1980 के दशक की है। दोनों की मुलाकात पारिवारिक रिश्तों के जरिए हुई थी और मार्च 1987 में दोनों ने शादी कर ली थी। उस दौर में गोविंदा के स्टारडम को बचाने के लिए इस शादी को काफी समय तक गुप्त रखा गया था। आज इस कपल के दो बच्चे, टीना और यशवर्धन हैं। वहीं, अब सुनीता के इस बेबाक अंदाज ने साफ कर दिया है कि 'लॉक अप' के आने वाले एपिसोड्स में और भी कई बड़े राज खुलने वाले हैं।