28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अगर पसंद हैं डार्क थ्रिलर फिल्में, तो OTT पर मौजूद ‘Freddy’ को आज ही देख डालिए, हर मिनट बढ़ेगा सस्पेंस!

Kartik Aaryan Freddy movie on OTT: अगर आप डार्क थ्रिलर फिल्मों के शौकीन हैं, तो OTT प्लेटफॉर्म पर मौजूद फिल्म 'फ्रेडी' को आज ही जरूर देखिए। ये फिल्म हर पलों में ऐसा सस्पेंस पैदा करती है कि आपकी सांसें थम जाएंगी।
2 min read
Google source verification
Freddy

Freddy (IMDb)

Kartik Aaryan Freddy movie on OTT: अगर आप ऐसी फिल्मों के शौकीन हैं जिनमें प्यार, धोखा, सस्पेंस और साइकोलॉजिकल ट्विस्ट एक साथ देखने को मिलें, तो कार्तिक आर्यन की फिल्म 'फ्रेडी' (Freddy) आपकी OTT वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए। 2 घंटे 4 मिनट की ये डार्क थ्रिलर शुरुआत में नॉर्मल लव स्टोरी जैसी लगती है, लेकिन जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है, हर नया सीन आपको हैरान करने वाला मिलेगा।

फिल्म की कहानी

अगर फिल्म की कहानी की बात करें, तो एक शर्मीले और अकेले रहने वाले डेंटल सर्जन फ्रेडी गिनवाला के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी मुलाकात खूबसूरत कैनाज क्रूज ईरानी से होती है। बता दें, पहली नजर का प्यार जल्द ही ऐसी घटनाओं में बदल जाता है, जहां रिश्तों के पीछे छिपे राज, धोखा और बदले की परतें खुलने लगती हैं। इससे कहानी शुरुआत में कहानी रोमांटिक तो लगती है, लेकिन बाद में धीरे-धीरे एक खतरनाक खेल में बदल जाती है।

बता दें, 'फ्रेडी' की सबसे बड़ी ताकत इसका सस्पेंस और डार्क टोन है। फिल्म बिना ज्यादा शोर-शराबे के धीरे-धीरे अपनी कहानी आगे बढ़ाती है और फैंस को लगातार सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर सच क्या है। हर नए मोड़ के साथ कहानी का रंग बदलता है और किरदारों का असली चेहरा सामने आने लगता है।

कार्तिक आर्यन ने फिल्म में अपनी इमेज से अलग किरदार निभाया

एक्टर कार्तिक आर्यन ने इस फिल्म में अपनी इमेज से बिल्कुल अलग किरदार निभाया है, जिसमें एक शांत और संकोची इंसान के रूप में उनका एक्टिंग कहानी के साथ-साथ धीरे-धीरे बदलता है और दर्शकों को उनके किरदार का दूसरा रूप देखने को मिलता है। तो वहीं, अलाया एफ ((Alaya F) ने भी अपने किरदार में रहस्य और इमोशन्स का बैलेंस बनाए रखा है, जिससे फिल्म का सस्पेंस और स्ट्रॉग दिखता है।

फिल्म Freddy की एक और खास बात इसका मुंबई के पारसी धर्म को बेहद सहज तरीके से दिखाना है। ये कहानी के माहौल को रियल बनाता है और किरदारों की दुनिया को अलग पहचान देता है। अगर आपको ऐसी फिल्में पसंद हैं जिनमें साइकोलॉजिकल गेम, मर्डर मिस्ट्री, बदले की कहानी और लगातार चौंकाने वाले ट्विस्ट हों, तो 'फ्रेडी' एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है।