2 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मैं Gays के साथ कम्फर्टेबल फील करता हूं’, हर्षद चोपड़ा और धीरज धूपर का वीडियो वायरल, यूजर्स कर रहे कमेंट्स

Dheeraj Dhoopar and harshad chopda Lock Upp viral video: रियलिटी शो Lock Upp के हालिया के एक एपिसोड में, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा Gays के बारे में बात कर रहे थे। जहां धीरज धूपर ने कहा कि उनको Gays के साथ घुलने-मिलने में समय लगता है, वहीं, हर्षद चोपड़ा ने कहा कि वो उनके साथ बहुत कम्फर्टेबल हैं।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jul 02, 2026

Lock Upp viral video

यूजर्स कर रहे Dheeraj की तारीफ। (फोटो सोर्स: tellyreporter)

Lock Upp viral video: फराह खान और रितेश देशमुख द्वारा होस्ट किये जा रहे रियलिटी शो 'लॉक अप सच या सजा', दिन पर दिन दिलचस्प होता जा रहा है। जहां एक और शो में शादी में डील ब्रेकर वाली बात कर राम कपूर विवादों में फंस गए, वही दूसरी तरफ श्रेया कालरा के दावा करने के बाद कि आकांक्षा चमोला Bisexual हैं, के कारण शो चर्चा में बना हुआ है और सोशल मीडिया पर भी इसकी बातें हो रही हैं। अब सोशल मीडिया पर हर्षद चोपड़ा और धीरज धूपर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों गे (Gay) लोगों के बारे में बात कर रहे हैं।

हर्षद चोपड़ा और धीरज धूपर की बातचीत का वीडियो हुआ वायरल

शो में बीते बुधवार के एपिसोड में, जेल के अंदर स्क्रीन पर एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया गया, जिसमें लिखा था, "सोसाइटी के जजमेंट के डर से, आज भी 70-90% लोग अपनी सेक्सुअलिटी, अपने दोस्तों और परिवार से छुपा कर रखते हैं। सेक्सुअलिटी, पर्सनल आइडेंटिटी का हिस्सा है या सोसाइटी की डिबेट का सब्जेक्ट?"

जल्द ही, कंटेस्टेंट्स के बीच बातचीत शुरू हो गई, और सूफी मोतीवाला, जो गे हैं और खुलकर इस पर गर्व करते हैं, ने इस बारे में बोलना शुरू किया और कहा कि यह 100% सच है। बाद में, कैमरा हर्षद और धीरज की तरफ गया, जो इस बारे में बात कर रहे थे।

हर्षद ने कहा कि वो दो-तीन ऐसे लोगों को जानते हैं जो Gay हैं, और वो उनके साथ असहज नहीं होते और न ही उनको उसने डर लगता है, लेकिन उनको लगता है कि उन्हें उनके साथ एडजस्ट होने में ज्यादा समय लगता है। हालांकि, किसी और के प्रति उसका शुरुआती रिएक्शन डर होता है।

मैं उनके साथ कम्फर्टेबल महसूस करता हूं

हर्षद से बात करते हुए धीरज ने कहा, "मेरे साथ ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। मैं गे लोगों के साथ बहुत कम्फर्टेबल महसूस करता हूं। पर्सनली, मेरी यही राय है कि Gay ज्यादा बेहतर इंसान होते हैं। वो हर चीज को लेकर ज्यादा सेंसिटिव होते हैं; वो बहुत अच्छे होते हैं।"

अब धीरज और हर्षद की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और नेटिजन्स हर्षद की तारीफ कर रहे हैं।

आकांक्षा चमोला की सेक्सुअलिटी पर चर्चा

इस बीच, एक एपिसोड में, श्रेया ने सूफी से बात करते हुए, आकांक्षा का सीक्रेट बताया। उसने उससे पूछा, "क्या अगर मैं इसे बता दूं तो मैं बुरी इंसान बन जाऊंगी?" सूफी ने जवाब दिया, "नहीं, यही गेम है।" फिर श्रेया ने दावा किया, "आकांशा बायसेक्सुअल है।"

आज के एपिसोड में कंगना रनौत की होगी एंट्री

जानकारी के लिए बता दें आज रात में आने वाले एपिसोड में लॉक अप के पिछले सीजन को होस्ट कर चुकीं, एक्टर और पॉलिटिशियन कंगना रनौत बतौर गेस्ट जज शो में शामिल होंगी। जिसका प्रोमो भी आ गया है। प्रोमो में कंगना राम कपूर की क्लास लगते हुए नजर आ रही हैं। इसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि आज का एपिसोड काफी दिलचस्प और धमाकेदार होने वाला है।