बॉलीवुड

थिएटर्स में तेल से भी महंगा पानी? स्नैक्स-पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक्स की बेहिसाब कीमतें

कौन जिम्मेदार: थिएटर्स में खाने-पीने की वस्तुओं की बेहिसाब कीमतें हैं। इस पर लगाम कैसे लगाया जाए; इस बारे में एक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए खास अपील की है।
2 min read
• •
Updated: 20 Jul 2025, 1:57 PM IST
exorbitant prices of food and drinks in theatres
स्नैक्स-पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक्स की बेहिसाब कीमतों पर एक्टर ने की खास अपील

बेलगाम महंगाई: जब किसी वस्तु के दाम से थोड़ा अधिक पैसे चार्ज किया जाता है तो लोगों को समझ आता है। लेकिन अगर किसी वस्तु का दाम 20 रुपये है और थिएटर में उसकी कीमत 200 रुपये चार्ज कर दिया जाता है तो ये कही से भी ठीक नहीं है। ठीक ऐसा ही एक एक्टर के साथ हुआ। जब वह एक फिल्म देखने हाल ही में थिएटर में गए।

आसमान छूती कीमतों पर हैरानी

तेलुगू सिनेमा के उभरते सितारे निखिल सिद्धार्थ ने थिएटर्स में खाने-पीने की वस्तुओं की आसमान छूती कीमतों पर हैरानी जताते हुए प्रशासन से अपील की है कि वह दर्शकों को थिएटर में कम से कम पानी की बोतल ले जाने की इजाजत दें।

निखिल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' हैंडल पर अपनी बात रखते हुए लिखा, “टिकटों की ऊंची कीमतों पर अंकुश लगाना चाहिए। लेकिन, उससे भी बड़ी समस्या थिएटर्स में पॉपकॉर्न और कोल्ड ड्रिंक्स की बेहिसाब कीमतें हैं। हाल ही में मैंने एक फिल्म देखी और हैरान रह गया कि मैंने स्नैक्स पर फिल्म के टिकट से ज्यादा खर्च किए।"

उन्होंने आगे कहा, "मैं डिस्ट्रीब्यूटर्स से अनुरोध करता हूं कि इस समस्या को हल करें ताकि ज्यादा दर्शक बड़े पर्दे पर फिल्मों का आनंद ले सकें। कम से कम हमें अपनी पानी की बोतल थिएटर में ले जाने की अनुमति दी जाए।”

निखिल की यह अपील दर्शकों की उस चिंता को दिखाती है जो देशभर में थिएटर्स में महंगे खाने-पीने की चीजों को लेकर है। उनकी यह मांग सिनेमा अनुभव को अधिक सुलभ बनाने की दिशा में एक कदम है।

पैन-इंडिया फिल्म ‘स्वयंभू’ में नजर आएंगे निखिल

तेलुगू सिनेमा के उभरते सितारे निखिल सिद्धार्थ (फोटो सोर्स:आईएएनएस)

वर्कफ्रंट की बात करें तो निखिल जल्द ही निर्देशक भरत कृष्णमाचारी की आने वाली पैन-इंडिया फिल्म ‘स्वयंभू’ में नजर आएंगे। यह एक पीरियड-एक्शन फिल्म है, जिसे इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा है। फिल्म में निखिल के साथ संयुक्ता और नभा नटेश मुख्य किरदारों में हैं।

सूत्रों के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब एक शानदार टीजर तैयार किया जा रहा है, जिससे दर्शकों को इस भव्य कहानी की पहली झलक मिलेगी।

फिल्म में निखिल एक योद्धा के रोल में दिखेंगे। हाल ही में आए पोस्टर में उन्हें तलवार लेकर युद्ध करते हुए और संयुक्ता को धनुष-बाण के साथ दिखाया गया है। पोस्टर की बैकग्राउंड में ‘सेंगोल’ भी नजर आता है, जो शक्ति और धर्म के प्रतीक के रूप में दिखाया गया है।

फिल्म का म्यूजिक रवि बसरूर ने दिया है, कैमरा वर्क केके सेंथिल कुमार ने संभाला है और एडिटिंग तम्मीराजू ने की है।

Updated on:
20 Jul 2025, 1:57 PM IST
Published on: