23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सावन के महीने में सोनू सूद सांप पकड़े आए नजर, वीडियो शेयर कर बताया क्या करेंगे आगे

Sonu Sood Snake Video: एक्टर सोनू सूद का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह सांप पकड़े नजर आ रहे हैं। आइये जानते हैं कहां से और कैसे एक्टर ने सांप पकड़ा…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 20 Jul 2025, 1:05 PM IST

Sonu Sood snake fearlessly with bare hands

Sonu Sood (Courtesy: Actor's Instagram)

Sonu Sood Snake Video: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद अपनी दरियादिली के लिए अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। वह हर उस इंसान की मदद के लिए आगे आते हैं जो उन्हें एक मैसेज कर देते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने किसी इंसान नहीं बल्कि एक सांप की मदद की है। दरअसल, सोनू सूद की सोसायटी में एक सांप घुस आया था जिसका रेस्क्यू खुद एक्टर ने किया और फिर इसका वीडियो बनाकर अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया। साथ ही उन्होंने जो कैप्शन दिया फैंस उसे पढ़कर बेहद खुश हो गए।

सोनू सूद के हाथ में दिखा सांप (Sonu Sood Snake Video)

सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो शेयर किया। उसमें एक्टर के हाथ में एक बड़ा सांप नजर आया। एक्टर ने बताया कि यह सांप जहरीला नहीं है। साथ ही उन्होंने फैंस को चेतावनी दी कि ऐसा करने के लिए एक्सपर्ट की मदद लें ना कि ऐसा खुद करें। वीडियो में सोनू सूद बताते हैं कि सांप उनकी सोसायटी में घुस गया और वह आगे सांप को एक बैग में डालते हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि वह सांप को किसी सेफ इलाके में छोड़ देंगे। साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हर हर महादेव।”

सोनू सूद ने बताया सांप पकड़ने की ट्रेनिंग ली है (Sonu Sood Instagram)

सोनू सूद ने आगे वीडियो में बताया कि उन्होंने सांपों को पकड़ने की ट्रेनिंग ले रखी है। इसीलिए फैंस ऐसा खुद से ना करें। बता दें कि यह सावन का महीना है और सांप को शिव के साथी के रूप में माना जाता है। फैंस इस वीडियो की तारीफ करते दिख रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “रियल हीरो, हर हर महादेव, भगवान आपको सलामत रखे। दूसरे यूजर ने लिखा, “सोनू भाई इन्सानों के बाद अभी जानवरों को भी घर छोड़ रहे हैं। सोनू भाई के लिए रिस्पेक्ट। वहीं कई फैंस ने उन्हें रियल हीरो बताया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग