23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फेमस कपल लेंगे शादी के ढाई साल बाद तलाक? पति ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ये सब…

Sohael Khaturiya react Hansika Motwani Divorce: टीवी और बॉलीवुड में काम कर चुकी फेमस एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी और उनके पति के बीच दरार की खबरें हैं। ऐसे में उनके पति सोहेल ने इन अफवाहों पर बयान दिया है। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 20 Jul 2025, 8:07 AM IST

Sohael Khaturiya react Hansika Motwani Divorce

हंसिका मोटवानी हो रहीं पति सोहेल से अलग?

Sohael Khaturiya react Hansika Motwani Divorce: शाका लाका बूम-बूम और कोई मिल गया फिल्म से पॉपुलर हुई हंसिका मोटवानी ने बिजनेसमैन सोहेल खतुरिया से साल 2022 में शादी की थी। दोनों ने ये फैसला डेटिंग करने के बाद लिया था। जयपुर में ग्रैंड तरीके से कपल ने शादी की थी। दोनों की तस्वीरें उस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई थी। अब लगभग ढाई साल बाद खबर है कि हंसिका पति सोहेल के साथ नहीं रहतीं। वह अपनी मां के साथ उनके घर में रह रही हैं और दोनों के रिश्ते में अनबन चल रही है। अब इसी पर उनके पति सोहेल ने बयान दिया है। आइये जानते हैं सोहेल ने आखिर तलाक और दरार की खबरों पर क्या कहा?

हंसिका मोटवानी लेंगी पति सोहेल से तलाक? (Sohael Khaturiya react Hansika Motwani Divorce)

हंसिका मोटवानी के पति सोहेल ने रिश्ते में खटास पर कहा, "ये सब सच नहीं है।" हालांकि उन्होंने चीजों को ज्यादा क्लीयर नहीं किया है। हंसिका की तरफ से अभी तक इस बारे में कोई स्टेटमेंट नहीं आया है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि हंसिका अपनी मां के साथ रहने लगी हैं, वहीं सोहेल अपने माता-पिता के साथ रह रहे हैं। जब दिसंबर 2022 में दोनों की शादी हुई थी तो दोनों शुरुआत में सोहेल के परिवार के साथ रहते थे। हालांकि, एक बड़े परिवार के साथ तालमेल बिठाना एक समस्या थी। इसलिए, कपल ने उसी बिल्डिंग में एक कॉन्डो में रहने का फैसला किया था।

हंसिका और सोहेल के रिश्ते में समस्या बना परिवार? (Hansika Motwani Sohael Khaturiya)

एक लंबे अरसे बाद कहा जा रहा है कि दोनों के बीच समस्याएं बनी हुई हैं। इस खबर के बाद से एक्ट्रेस के फैंस काफी परेशान हो गए हैं। वह अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। वह नहीं चाहते कि हंसिका अपने पति सोहेल से अलग हों। बता दें, हंसिका की उम्र 33 साल है और सोहेल 35 साल के हैं।

सोहेल की दूसरी पत्नी हैं हंसिका मोटवानी (Hansika Motwani News)

हंसिका और सोहेल ने जयपुर के एक किले में काफी बड़े तरीके से शादी की थी। इस शादी को हंसिका का प्रेम विवाह एक रियलिटी टीवी शो की तरह दिखाया गया था। उनकी शादी ने सुर्खियां खूब बटोरीं थीं क्योंकि हंसिका के आने से पहले, सोहेल की शादी रिंकी बजाज से हुई थी। बताया जा रहा था कि रिंकी और हंसिका सबसे अच्छी दोस्त हैं। हालांकि, हंसिका और सोहेल दोनों ने स्पष्ट किया कि वे एक-दूसरे को काफी लंबे समय से जानते हैं क्योंकि सोहेल उनके भाई के दोस्त थे।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग