23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महाकुंभ की मोनालिसा को देखने उमर पड़ा जनसैलाब, पुलिस व्यवस्था की आई नौबत, वीडियो वायरल

Mahakumbh Viral Girl: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा का नया वीडियो सामने आया है। उनकी एक झलक पाने के लिए हजारों लोग पहुंच गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 19 Jul 2025, 10:12 AM IST

Mahakumbh Viral Girl Monalisa

मोनालिसा का वीडियो वायरल

Mahakumbh Viral Girl Monalisa: यूपी के महाकुंभ में रुद्राक्ष बेचने वाली मोनालिसा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उनकी सिंगर उत्कर्ष सिंह के साथ नई एल्बम रिलीज हुई है। वहीं, डायरेक्टर सनोज मिश्रा की नई फिल्म की शूटिंग भी जल्द शुरू होने वाली है। इसी बीच मोनालिसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। मोनालिसा कैसे रातों रात स्टार बनीं हर कोई जानता है, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग इतनी है कि बड़े-बड़े स्टार्स हैरान रह जाएंगे। जैसे अमिताभ बच्चन को देखने के लिए लोगों का हुजूम लगता है वैसे ही मोनालिसा को देखने के लिए एक बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। मोनालिसा ने सभी लोगों का अभिवादन किया।

मोनालिसा की झलक पाने के लिए उमड़ी भीड़ (Mahakumbh Viral Girl Monalisa)

मोनालिसा सोशल मीडिया क्विन बन गई हैं। उन्हें देखने और उनकी एक झलक पाने के लिए लोगों का जो मेला लगा वह MP के पिछोर में देखने को मिला। मोनालिसा को लोग कितना पसंद करते हैं और उनकी खूबसूरती के लिए कितने पागल हैं यह इस वीडियो को देखकर साफ पता चल रहा है। बता दें, मोनालिसा का ये वीडियो उस समय का है जब वह शिवपुरी जिले के पिछोर के रेस्ट हाउस पहुंचीं थी। मोनालिसा के आने की खबर जैसे ही फैली लोगों ने वहां पहुंचकर खुद मोनालिसा को हैरान कर दिया।

मोनालिसा ने किया वीडियो शेयर (Monalisa Instagram)

मोनालिसा को देखने के लिए भीड़ इस कदर बेकाबू हुई कि पुलिस के व्यवस्था संभालने तक की नौबत आ गई। वीडियो में भारी भीड़ को देखा जा सकता है जो मोनालिसा को अपने कैमरे में कैद करने पर आतुर नजर आ रही है। मोनालिसा ने भी सभी का सम्मान करते हुए हाथ हिलाकर अपने चाहने वालों का शुक्रिया अदा किया। अब मोनालिसा के भी खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर किया है। लोग भी खूब कमेंट कर रहे हैं उनका कहना है कि अपनी फेवरेट स्टार को देखने जनसैलाब आ गया है।

मोनालिसा जल्द करेंगी सनोज मिश्रा की फिल्म की शूटिंग शुरू (Monalisa Director Sanoj Mishra)

रिपोर्ट के अनुसार, मोनालिसा ने लगभग डेढ़ घंटा रेस्ट हाउस में बिताया। लंबे इंतजार के बाद मोनालिसा वहां से यूपी के इटावा के लिए रवाना हो गईं। बताया जा रहा है कि मोनालिसा इटावा में अपनी अपकमिंग फिल्म 'डायरी ऑफ मणिपुर' की शूटिंग करेंगी। फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग