23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘बालिका वधू’ फेम प्रत्यूषा बनर्जी की मौत के 9 साल बाद बॉयफ्रेंड का बड़ा खुलासा, कहा- पिता पिलाता था शराब…

Rahul React Pratyusha Banerjee: एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी की मौत के 9 साल बाद उनके बॉयफ्रेंड रहे राहुल राज ने बड़ी बात बताई। उन्होंने कहा कि उनसे मिलने से पहले ही प्रत्यूषा शराब का सेवन करती थीं। आइये जानते हैं और क्या राज खोले ने राहुल ने…
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 20 Jul 2025, 11:09 AM IST

Rahul raj big disclosure girlfriend Pratyusha Banerjee death

प्रत्यूष बनर्जी की मौत के 9 साल बाद बॉयफ्रेंड राहुल ने बताया सच

Rahul React Pratyusha Banerjee: बालिका वधू में बड़ी होकर आनंदी बनी प्रत्यूषा बनर्जी की मौत साल 2016 में हुई थी। कहा जाता है कि उन्होंने महज 24 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली थी। इस खबर ने पूरे देश और टीवी इंडस्ट्री को हैरान करके रख दिया था। एक्ट्रेस की मौत का इल्जाम उनके बॉयफ्रेंड रहे राहुल राज पर आया था। काम्या पंजाबी जो प्रत्यूषा की दोस्त थी उन्होंने भी राहुल पर कई संगीन आरोप लगाए थे। अब लगभग 9 साल बाद खुद राहुल राज ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि प्रत्यूषा काफी ज्यादा शराब पीती थीं। मैंने उसे छुड़ाने में उनकी मदद की थी।

राहुल राज ने प्रत्यूषा बनर्जी को लेकर की बात (Rahul React Pratyusha Banerjee)

बॉलीवुड बबल से राहुल राज ने खास बातचीत की। इस दौरान से उनसे पूछा गया कि कई बार ऐसा दावा किया जा चुका है कि प्रत्युषा को शराब की लत थी। इसपर राहुल राज ने खुलासा करते हुए कहा, "प्रत्यूषा के पिता शराब पीकर उसे टॉर्चर करते थे और यही वजह थी कि वह मेरे साथ आकर रहने लगी थी, लेकिन उसके फादर ही उसको शराब पिलाते थे। जब मैं उनकी जिंदगी में आया उससे पहले से ही प्रत्युषा शराब का सेवन करती थीं। जो मुझे पसंद नहीं था। थोड़ा सा हम लोग एक्टर हैं, तो हम लोगों का पेट-वेट न निकल जाए तो मैंने प्रत्यूषा को कहा कि इसे रोकना पड़ेगा, अगर इस तरह से पिएंगे तो फिर कांड हो जाएगा। उसको काम करने में ज्यादा दिलचस्पी नहीं थी, लेकिन मैं काम करना चाहता था। मैंने कहा तुम शराब रखोगी मेरे सामने तो मैं भी पीने लगूंगा। तो मैं उसे ऐसे कंट्रोल कर रहा था।"

प्रत्यूषा पिता के साथ थी काफी फ्रेंडली

राहुल राज ने आगे बताया, “प्रत्युषा अपने पिता के साथ काफी फ्रेंडली थीं। शराब पीने के बाद उनके फादर गुंडा बन जाते थे और दोनों की पीने के बाद लड़ाई हो जाती थी। ये सब चीजें हम लोग थोड़ी-थोड़ी करके कम करवा रहे थे। एक डायरी थी, उसमें मैं उसको बोलता था कि लिखो कि तुम्हें कल सुबह पीनी नहीं है, मैं भी लिखता था। उसके साथ।” काम के अलावा हमारे रोजमर्रा में बदलाव जरूरी थे।”

मैं खुद उसे सीरीयल दिलाने के लिए कर रहा था बात

राहुल ने आगे कहा, “मैं अपने दोस्त से उस वक्त प्रत्युषा के लिए एक सीरियल पर बात कर रहा था। ताकि उन्हें अच्छा काम मिले। मेरे दोस्त एक राइटर थे और मैंने उन्हें घर भी बुलाया था। मैं चाहता था कि प्रत्युषा का कमबैक बिलकुल बालिका वधू जैसा हो। जिस वजह से मैं प्रत्यूषा के लिए काफी सोच रहा था और लोगों ने मुझ पर ही इल्जाम लगाए थे।"