बॉलीवुड

जब छेड़खानी का शिकार हुईं थी कंगना रनौत, लड़के ने की थी ऐसी हरकत, बेहोश हो गई थीं एक्ट्रेस

एक समय ऐसा था जब कंगना रनौत छेड़खानी का ऐसा शिकार हुईं थी। जिसमें वो पांच मिनट तक रास्ते पर ही बेहोश पड़ी रही थीं।
2 min read
When Kangana Ranaut had fainted during molesting incident
Kangana Ranaut

नई दिल्ली: आज बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत (Kangana Ranaut) फिल्म इंडस्ट्री में लोगों से पंगा लेने के लिए जाने जाती हैं। लेकिन एक समय ऐसा था जब कंगना छेड़खानी का ऐसा शिकार हुईं थी। जिसमें वो पांच मिनट तक रास्ते पर ही बेहोश पड़ी रही थीं। क्या था ये पूरा मामला आइए जानें।

लड़कियों के साथ छेड़खानी जैसे आम बात है, फिर चाहें कोई लड़की कितनी ही बोल्ड क्यों न हो। ऐसे ही कंगना रनौत भी शुरू से ही बोल्ड रही हैं, लेकिन स्कूली दिनों में वह भी छेड़खानी से नहीं बच सकी थीं। अपने साथ हुए इस दर्दनाक हादसे का खुलासा उन्होंने आमिर खान के शो सत्यमेव जयते में किया था।

आमिर ने अपने शो में दीपिका पादुकोण, परिणीति चोपड़ा और कंगना रनौत को इन्वाइट किया था। इस दौरान तीनों ने अपने साथ हुए वाक्ये के बारे में बताया था। कंगना ने इस दौरान अपने साथ हुई छेड़खानी का जिक्र किया था।

कंगना ने बताया था कि एक बार वह चंडीगढ़ में स्कूल से घर जा रही थीं, तभी एक लड़का बाइक से उनके पीछे लग गया था। इसके बाद उसने चेस्ट पर आकर इतनी तेजी से मुक्का मारा कि वह साइकिल से गिर पड़ीं और 5 मिनट तक बेहोश रही थीं।

कंगना ने बताया था कि होश आने पर सबसे पहले उन्हें इस बात की चिंता थी कि कहीं, उस लड़के को ऐसा करते किसी ने देखा तो नहीं था। जिसके बाद वो खुद को संभालते हुए किसी तरह से तुरंत अपने घर पहुंचना चाहती थीं।

उस समय कंगना ने आमिर से कहा था कि समाज में लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वाले लड़के खुद को बहुत दिलेर समझते हैं, लेकिन असल मायने में वह बेहद डरपोक होते हैं।