बॉलीवुड

रणबीर कपूर को ‘लेडीज मैन’ मानते हैं महेश भट्ट, आलिया से पहले कर चुके हैं दो अभिनेत्रियों को डेट

रणबीर कपूर इन दिनों मशूहर फिल्म निर्माता महेश भट्ट की बेटी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं। वहीं महेश भट्ट रणबीर कपूर की एक दूसरी छवि अपने दिल में बनाए हुए हैं। जिसका जिक्र उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था।  

2 min read
Ranbir Kapoor Alia Bhatt

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन दिनों एक्ट्रेस आलिया भट्ट को डेट कर रही हैं। अक्सर दोनों की शादी की खबरें भी सामने आती ही रहती हैं। वैसे रणबीर कपूर आलिया से पहले बॉलीवुड की दो मशहूर अभिनेत्रियों संग रिलेशनशिप में रह चुके हैं। एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से ब्रेकअप होने के बाद रणबीर ने कटरीना कैफ का हाथ थाम लिया था। कटरीना संग भी रणबीर कपूर की शादी की खबरें खूब उड़ी थीं। वहीं अब रणबीर आलिया संग काफी लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। आलिया को रणबीर कपूर की फैमिली संग भी देखा गया था। मशहूर फिल्म निर्मात महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट संग जल्द ही रणबीर शादी कर सकते हैं। इस बीच एक इंटरव्यू में महेश भट्ट ने रणबीर को लेकर एक चौंकाने वाली बात कही है।

महेश भट्ट मानते हैं रणबीर कपूर को 'लेडीज मैन'

कुछ समय पहले महेश भट्ट कॉफी विद करण शो में आए थे। जहां उन्होंने शो के होस्ट और फिल्म निर्माता करण जौहर से बात करते हुए रणबीर कपूर को लेडीज मैन का नाम दे दिया। दरअसल, रणबीर कपूर के बारें में महेश भट्ट ने ऐसा इसलिए कहा था क्योंकि आलिया से पहले उनका दो और अभिनेत्रियों संग संबंध रह चुका है। वैसे आपको जानकर हैरानी होगी कि महेश भट्ट ही नहीं बल्कि मशूहर फिल्म निर्माता इम्तियाज अली खान ने भी रणबीर कपूर को 'लेडीज मैन' कहा था।

इम्तियाज अली खान खोला रणबीर कपूर को लेकर राज

दरअसल, फिल्म निर्माता इम्तियाज अली एक्ट्रेस नेहा धूपिया के चैट शो 'नो फिल्टर' में आए थे। शो में इम्तियाज ने नेहा को बताया कि 'रणबीर को दिल्ली में एक लड़की बेहद पसंद आई थी। जब उन्होंने रणबीर की मुलाकात उस लड़की से कराई तो उनकी हालत खराब हो गई थी। इम्तियाज ने बताया कि 'लड़की से मिलते हुए रणबीर कपूर काफी घबरा गए थे। इम्तियाज ने ये भी बताया था कि रणबीर फ्लर्ट करते हैं, लेकिन अंदर से वो काफी घबराए हुए होते हैं।

आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर का दिया साथ

वैसे आपको बता दें रणबीर कपूर के पिता और एक्टर ऋषि कपूर की डेथ के वक्त आलिया भट्ट कपूर खानदान के साथ ही थीं। आलिया भट्ट अस्थि विसर्जन के लिए भी कपूर खान संग बाणगंगा में विसर्जित करने के लिए गई थीं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो जल्दी ही दोनों की जोड़ी 'ब्रह्मास्त्र' दिखाई देंगे। फिल्म में दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगी।

Published on:
27 Aug 2021 05:39 pm
Also Read
View All