बॉलीवुड

आखिर क्यों शाहरुख़ खान ने एक महिला फैन को अक्षय कुमार बन कर ऑटोग्राफ दिया ?

शाहरुख़ खान केवल बॉलीवुड के बादशाह नहीं है बल्कि दिल कैसे जीता जाता है , उसके भी बादशाह है। फैन या प्रशंसक कितने महत्वपूर्ण होते है और उनके फीलिंग्स की कैसे कद्र की जाने चाहिए , यह शाहरुख़ से सीखनी चाहिए। जब ग़लतफ़हमी के कारण एक महिला प्रशंसक ने शाहरुख़ खान को अक्षय कुमार समझ कर ऑटोग्राफ माँगा था और आश्रचर्य करने की बात है कि शाहरुख ने अक्षय बन कर ऑटोग्राफ भी दिया।
2 min read
• •
Apr 03, 2022
आखिर क्यों शाहरुख़ खान ने एक महिला फैन को अक्षय कुमार बन कर ऑटोग्राफ दिया ?
When Shahrukh Khan Gave Autograph on Akshay Kumars Behalf

जब शाहरुख खान को अक्षय कुमार समझ कर फैन ने मांग लिया ऑटोग्राफ। जब एक सुपरस्टार को दूसरा सुपरस्टार बन कर दूसरे सुपरस्टार के फैन को ऑटोग्राफ देना पड़े तो अच्छी बात होने के साथ साथ आश्चर्य करने वाली भी है। किस्सा उन दिनों का है जब शाहरुख़ खान न्यूयोर्क में फिल्म परदेश की शूटिंग कर रहे थे। मगर परिवार में कुछ इमरजेंसी के कारण उन्हें फिल्म को बीच में छोड़ कर इंडिया आना पड़ रहा था। न्यूयोर्क से डायरेक्ट फ्लाइट नहीं मिलने के कारण लंदन से कनेक्टिंग फ्लाइट ले कर इंडिया आ रहे थे। जब वो लंदन पहुंचे तो फ्लाइट बस टेक ऑफ करने वाली ही थी और शाहरुख़ अपने बैग के साथ एयरपोर्ट के अंदर भाग रहे थे। उस समय वो काफी परेशान भी थे और एयरपोर्ट पर उन्हें काफी लंबा घूमना पड़ा था।

चूँकि शाहरुख़ को डर इस बात का सता रहा था कि इंडिया जाने वाली फ्लाइट कही मिस ना हो जाए और इसलिए वो दौड़े जा रहे थे। शाहरुख जब दौड़ रहे थे तो उन्होंने पाया कि एक महिला फैन भी उनके साथ साथ दौड़ रही थी और बार बार उन्हें ऑटोग्राफ देने की गुज़ारिश भी कर रही थी । शाहरुख ने उस महिला प्रशंसक को बताया कि वो परेशान थे और उन्हें फ्लाइट पकड़ने की जल्दी है। परेशानी के इस माहौल में उनके बैग का हैंडल भी टूट गया था वो किसी तरह बस फ्लाइट पकड़ना चाहते थे। वहीं महिला फैन भी उनके पीछे लगातार दौड़ रही थी और बार बार शाहरुख से ऑटोग्राफ देने की ज़िद्द कर रही है।

काफी जद्दोजहद के बाद शाहरुख़ ने फ्लाइट के लिए चेक इन किया और उसके बाद वो ऑटोग्राफ देने के लिए रेडी हो गए और उन्हें महिला प्रशंसक से कहा , दीजिये मैं आपको ऑटोग्राफ देता हूँ । जब शाहरुख़ ऑटोग्राफ देने के लिए तैयार हुए और देने ही वाली थे कि महिला ने कहा - ' मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं अक्षय, मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं ' । मसला यह था कि वो महिला प्रशंसक शाहरुख़ खान को अक्षय कुमार समझ लिया था और अपने मुरीद अक्षय का ऑटोग्राफ लेने के लिए परेशान हो रही थी। अगर इस जगह पर कोई स्टार होता तो प्रशंसक को सच्चाई बता कर उसका दिल तोड़ देता मगर शाहरुख ने बड़ा दिल दिखाते हुए उस महिला प्रशंसक को ऑटोग्राफ दिया मगर शाहरुख़ खान बन कर नहीं, बल्कि अक्षय कुमार बन कर।

Updated on:
03 Apr 2022 09:30 am
Published on:
03 Apr 2022 09:21 am
Also Read
View All
टाइगर श्रॉफ को जान से मारने का था प्लान, दूसरे बड़े बॉलीवुड स्टार को बनाना था शिकार, आरोपी का चौंकाने वाला खुलासा

टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद ट्रोल्स को फिटनेस कोच ने दिया जवाब, मां आयशा ने भी किया रिएक्ट

‘उसे नशीली चीज खिलाकर मोबाइल छीना’, टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले आरोपी रेहान की मां ने किया बड़ा दावा

‘लॉरेंस बिश्नोई अंकल मैं हाथ जोड़कर विनती कर रहा हूं’, टाइगर श्रॉफ के नन्हे फैन ने हमले के बाद की अपील, बोला- जैकी अंकल के परिवार ने बहुत प्यार दिया

बेटे टाइगर श्रॉफ पर हमले के एक दिन बाद जैकी श्रॉफ ने उठाया बड़ा कदम, फिर से शुरू की मीनाक्षी शेषाद्रि के साथ शूटिंग