बॉलीवुड

Yudhra Box Office: ‘युध्रा’ ने बॉक्स ऑफिस मचाया पर मचाया गदर, तीसरे दिन कमाई में आया भयंकर उछाल

Yudhra Box Office Collection Day 3: सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल और मालविका मोहनन की फिल्म युध्रा बॉक्स ऑफिस पर एवरेज कामई कर रही है।आइए जानते हैं फिल्म युध्रा के तीसरे दिन के कमाई के आंकड़े।
2 min read
• •
Updated: 23 Sep 2024, 10:23 AM IST
Yudhra Box Office
Yudhra Box Office

Yudhra Box Office Collection Day 3: सिद्धांत चतुर्वेदी, राघव जुयाल और मालविका मोहनन  की फिल्म युध्रा बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हो गई है। फिल्म युध्रा नेशनल सिनेमा डे पर रिलीज हुई थी। सिद्धांत चतुर्वेदी की एक्शन-थ्रिलर फिल्म का फैंस को लम्बे समय से इंतजार था। फिल्म युध्रा को नेशनल सिनेमा डे पर रिलीज होने का थोड़ा नुकसान उठाना पड़ा था। इस फिल्म के ओपनिंग डे की कमाई से इसके नुकसान का अंदाजा लगाया जा सकता है। फिल्म युध्रा बॉक्स ऑफिस पर एवरेज परफॉर्म कर रही हैं। इस फिल्म के तीसरे दिन के कमाई के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। आइए जानते हैं कि फिल्म को वीकेंड का कुछ फायदा मिला है या नहीं।

फिल्म युध्रा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

फिल्म युध्रा में दिखाए गए एक्शन लोगों को पसंद आया है। लेकिन फिल्म की कहानी कमजोर होने की वजह से लोग इसको कम रेटिंग ही दे रहे हैं। फिल्म में राघव जुयाल और मालविका मोहनन की जोड़ी को लोग प्यार  दे रहे हैं। फिल्म युध्रा की कमाई की बात करें तो पहले दिन 4.5 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हुआ था। दुसरे दिन फिल्म युध्रा की कमाई में गिरावट देखी गई। इस फिल्म ने दूसरे दिन 1.75 करोड़ की ही कमाई कर पाई। वीकेंड पर फिल्म युध्रा के अच्छी कमाई करने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब फिल्म युध्रा के तीसरे दिन की कमाई की बात करें तो इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में उछाल देखा गया है। फिल्म युध्रा ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 2.35 करोड़ की कमाई की है। इस  फिल्म में वीकेंड के शनिवार को खास प्रदर्शन नहीं कर पाई है लेकिन रविवार को युध्रा ने उम्मीद से ज्यादा कमाई करके कमाल दिखा दिया है।

फिल्म युध्रा के स्टार

फिल्म युध्रा 20 सितंबर को नेशनल सिनेमा डे पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी। फिल्म युध्रा में सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन के अलावा राघव जुयाल, शिल्पा शुक्ला, गजराज राव, राम कपूर और राज अर्जुन जैसे स्टार ने रोल निभाया है। पहले बार सिद्धांत चतुर्वेदी और मालविका मोहनन एक साथ किसी फिल्म में काम कर रहे हैं। फिल्म युध्रा को रवि उद्यावर ने डायरेक्ट किया है।

Updated on:
23 Sep 2024, 10:23 AM IST
Published on: