कारोबार

444 दिन की FD पर ये 6 सरकारी बैंक दे रहे सबसे ज्यादा ब्याज, 5 लाख रुपये डालें तो जानिए कितने मिलेंगे वापस

Central Bank of India 444 Days FD : सरकारी बैंकों की 444 दिन की स्पेशल एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.45 फीसदी से 6.75 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है। 5 लाख रुपये के निवेश पर अनुमानित मैच्योरिटी करीब 5.40 लाख से 5.42 लाख रुपये तक हो सकती है।
2 min read
Aug 21, 2026
Central Bank of India 444 Days FD
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 444 दिन की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दे रहा है। (PC: AI)

444-Day FD Highest Interest Rates: अगर आप सुरक्षित निवेश विकल्प तलाश रहे हैं और सामान्य FD से थोड़ा बेहतर ब्याज चाहते हैं, तो सरकारी बैंकों की 444 दिन की स्पेशल FD स्कीम में निवेश कर सकते हैं। कई सरकारी बैंक इस अवधि की जमा पर सामान्य एफडी के मुकाबले आकर्षक ब्याज दे रहे हैं। अलग-अलग बैंकों में ब्याज दर 6.45 फीसदी से लेकर 6.75 फीसदी तक है। यानी 5 लाख रुपये लगाने पर ब्याज के तौर पर करीब 40,000 से 42,400 रुपये तक मिल सकते हैं। हालांकि, वास्तविक मैच्योरिटी रकम बैंक की कंपाउंडिंग और दिन गिनने के तरीके के हिसाब से थोड़ी अलग हो सकती है।

किस सरकारी बैंक में है सबसे ज्यादा ब्याज?

इस समय 444 दिन की FD पर सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सबसे ज्यादा 6.75 फीसदी ब्याज दे रहा है। इसके बाद पंजाब नेशनल बैंक और इंडियन ओवरसीज बैंक 6.60 फीसदी ब्याज दे रहे हैं। वहीं, केनरा बैंक 6.50 फीसदी और एसबीआई तथा बैंक ऑफ बड़ौदा 6.45 फीसदी ब्याज दे रहे हैं।

SBI की 444 दिन की FD

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई की 444 दिन की स्पेशल एफडी को ‘अमृत वृष्टि’ नाम दिया गया है। इसमें सामान्य ग्राहकों को 6.45 फीसदी सालाना ब्याज मिलता है। 5 लाख रुपये के निवेश पर अनुमान के मुताबिक मैच्योरिटी पर करीब 5.40 लाख रुपये मिल सकते हैं। इस तरह ब्याज से लगभग 40,472 रुपये की कमाई बनती है।

Bank of Baroda की स्पेशल FD

बैंक ऑफ बड़ौदा की बीओबी स्क्वायर ड्राइव डिपॉजिट स्कीम के तहत 444 दिन की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.45 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। ये दरें 12 जून 2026 से लागू हैं। 5 लाख रुपये के निवेश पर मैच्योरिटी पर करीब 5.40 लाख रुपये मिल सकते हैं।

Canara Bank में 444 दिन की एफडी

केनरा बैंक की 444 दिन की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.50 फीसदी ब्याज दर मिल रही है। बैंक के मुताबिक यह दर 17 मार्च 2026 से लागू है। 5 लाख रुपये लगाने पर मैच्योरिटी पर करीब 5,40,795 रुपये मिल सकते हैं।

बैंक का नामFD की अवधिब्याज दर₹5 लाख निवेश पर अनुमानित मैच्योरिटी रकमअनुमानित ब्याज
भारतीय स्टेट बैंक (SBI)444 दिन6.45%₹5,40,472₹40,472
बैंक ऑफ बड़ौदा444 दिन6.45%₹5,40,472₹40,472
केनरा बैंक444 दिन6.50%₹5,40,795₹40,795
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया444 दिन6.75%₹5,42,416₹42,416
पंजाब नेशनल बैंक (PNB)444 दिन6.60%₹5,41,443₹41,443
इंडियन ओवरसीज बैंक444 दिन6.60%₹5,41,443₹41,443

Central Bank of India में है सबसे ज्यादा रिटर्न

अगर सिर्फ ब्याज दर की बात करें तो इन बैंकों में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया सबसे आगे है। बैंक 444 दिन की एफडी पर सामान्य ग्राहकों को 6.75 फीसदी ब्याज दे रहा है। यह दर 10 मई 2026 से लागू है। 5 लाख रुपये के निवेश पर अनुमानित मैच्योरिटी रकम करीब 5,42,416 रुपये हो सकती है। यानी करीब 42,416 रुपये ब्याज से मिल सकते हैं।

PNB और Indian Overseas Bank में है 6.60% ब्याज

पंजाब नेशनल बैंक की 444 दिन की FD पर 6.60 फीसदी ब्याज मिल रहा है। यह रेट 1 जून 2026 से लागू है। वहीं, इंडियन ओवरसीज बैंक भी 444 दिन की एफडी पर 6.60 फीसदी ब्याज दे रहा है और यह दर 15 मई 2026 से लागू है। इन दोनों बैंकों में 5 लाख रुपये लगाने पर अनुमानित मैच्योरिटी रकम करीब 5,41,443 रुपये हो सकती है।

सिर्फ ब्याज दर देखना पर्याप्त नहीं

एफडी में पैसा लगाने से पहले सिर्फ ब्याज दर देखना पर्याप्त नहीं है। बैंक की मौजूदा ब्याज दर, ब्याज भुगतान का तरीका, समय से पहले FD तोड़ने पर लगने वाला जुर्माना और टैक्स से जुड़े नियम भी देखना जरूरी है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)

Updated on:
21 Aug 2026 12:58 pm
Published on:
21 Aug 2026 12:58 pm