कारोबार

Aastha Spintex IPO 1.1 गुना हो चुका है सब्सक्राइब, ग्रे मार्केट में दिख रहा प्रीमियम, जानिए ब्रोकरेज फर्म्स की राय

Aastha Spintex IPO Subscription Status: बीएसई के डेटा के अनुसार यह आईपीओ अब तक 1.10 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। ग्रे मार्केट में शेयर की कीमत 5.5 रुपये प्रीमियम पर है। ब्रोकरेज फर्म ने मिड टर्म से लेकर लॉन्ग टर्म के निवेशकों के लिए सब्सक्राइब रेटिंग दी है।
2 min read
Jun 30, 2026
Aastha Spintex IPO
Aastha Spintex IPO 1.10 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। (PC: Freepik)

Aastha Spintex GMP: गुजरात की टेक्सटाइल कंपनी आस्था स्पिनटेक्स का आईपीओ शेयर बाजार में निवेशकों के लिए 29 जुलाई को खुला था। कंपनी 125 से 136 रुपये प्रति शेयर के भाव पर अपने शेयर बेच रही है। ग्रे मार्केट में इन शेयरों की मांग बनी हुई है और शेयर अपने तय भाव से लगभग 5 रुपये ज्यादा में बिक रहे हैं, जिससे लिस्टिंग के समय हल्का मुनाफा होने की उम्मीद जताई जा रही है। निवेशक इसमें 1 जुलाई तक पैसा लगा सकते हैं। कंपनी इस आईपीओ के जरिए कुल 170 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। शेयरों का आवंटन 2 जुलाई को होगा और जिन्हें शेयर नहीं मिलेंगे उनका पैसा 3 जुलाई को वापस आ जाएगा। कंपनी के शेयर 6 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

आस्था स्पिनटेक्स IPO का GMP

आस्था स्पिनटेक्स IPO में GMP 5.5 रुपये दिख रहा है। IPO प्राइस बैंड के ऊपरी स्तर और ग्रे मार्केट में मौजूदा प्रीमियम को देखते हुए, आस्था स्पिनटेक्स शेयर की अनुमानित लिस्टिंग कीमत 141.5 रुपये प्रति शेयर है, जो 136 रुपये की IPO कीमत से 4.04 फीसदी ज्यादा है। आस्था स्पिनटेक्स IPO का लॉट साइज 110 इक्विटी शेयरों का है।

आस्था स्पिनटेक्स IPO सब्सक्रिप्शन स्टेटस

आस्था स्पिनटेक्स IPO दूसरे दिन दोपहर तक 1.10 गुना सब्सक्राइब हो चुका था। यानी आईपीओ पूरी तरह भर चुका है और ऑफर किये गए शेयरों से अधिक बोलियां मिल रही हैं।

कंपनी का कारोबार क्या है?

आस्था स्पिनटेक्स गुजरात के मोरबी जिले के हलवद में अपना कारखाना चलाती है। यह कपास की सफाई (जिनिंग) से लेकर धागा बनाने (स्पिनिंग) तक का काम करती है। कंपनी के बनाए धागों का इस्तेमाल जींस के कपड़े, तौलिये, शर्ट, चादर, मोजे, स्वेटर और घरेलू कपड़ों जैसे कई उत्पादों में होता है। इसके साथ ही संबंधित बाय-प्रोडेक्ट्स के मैन्युफैक्टरिंग और ट्रेडिंग के काम भी करती है।

आस्था स्पिनटेक्स IPO पर एक्सपर्ट्स की राय

आस्था स्पिनटेक्स IPO पर ब्रोकरेज की राय मिली-जुली है। स्वास्तिका इन्वेस्टस्मार्ट ने मीडियम से लॉन्ग-टर्म निवेशकों के लिए सब्सक्राइब रेटिंग दी है। क्योंकि ब्रोकरेज ने कंपनी के फाइनेंशियल रिकवरी पर जोर दिया है। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी का रेवेन्यू 239 करोड़ था। यह 2025 में बढ़कर 351 करोड़ रुपये हो गया। इसी दौरान नेट प्रॉफिट भी 1 करोड़ से बढ़कर 23 करोड़ हो गया।

दूसरी ओर, SBI सिक्योरिटीज ने इस इश्यू पर न्यूट्रल रेटिंग बनाए रखी है। क्योंकि इसका मानना है कि IPO का वैल्यूएशन दूसरी लिस्टेड कंपनियों की तुलना में काफी महंगा है। इसलिए ब्रोकरेज इस स्टॉक पर सकारात्मक रुख अपनाने से पहले, आने वाली कुछ तिमाहियों में कंपनी के प्रदर्शन के आधार पर निवेश करने का फैसला लेगी।

Published on:
30 Jun 2026 01:00 pm