30 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crude Oil Price: कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, क्या भारत में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम?

Crude Oil Price On 30 June 2026: अमेरिका और ईरान के बीच दोहा में होने वाली बातचीत पर निवेशकों की नजर बनी हुई है। इस बातचीत से पहले क्रूड ऑयल के दामों में गिरावट देखी जा रही है।
2 min read
Google source verification
Petrol Diesel Prices

क्रूड ऑयल की कीमतों में कमी आई है। (PC: AI)

Petrol Diesel Price On 30 June 2026: अमेरिका और ईरान के बीच दोहा में संभावित बातचीत पर निवेशकों की नजर लगातार बनी हुई है। इस बीच मंगलवार को कच्चे तेल के दामों में गिरावट देखने को मिल रही है, क्योंकि तेल की सप्लाई लगातार जारी है। इसके साथ ही अगस्त डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड वायदा मंगलवार को एक्सपायर होने से पहले 1.03 फीसदी गिरकर 72.40 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। कच्चे तेल के दामों में गिरावट जारी रहने के कारण भारत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) के घाटे में कमी आई है। इसके बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर हैं।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

अगस्त डिलीवरी वायदा खत्म होने के बाद अब निवेशक सितंबर डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट पर फोकस कर रहे हैं। ब्रेंट क्रूड की कीमत 0.54 गिरकर गिरकर 73.51 डॉलर प्रति बैरल रही। वहीं, अमेरिकी WTI क्रूड भी 0.66 फीसदी टूटकर 70.32 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

तेल सप्लाई जारी रहने से बाजार को राहत

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों पर नए हमलों की खबरों के बावजूद मिडिल ईस्ट के ऊर्जा उत्पादक देशों ने कच्चे तेल और एलएनजी की लोडिंग जारी रखी है। शिपिंग डेटा के अनुसार,तेल की सप्लाई में फिलहाल कोई बड़ी रुकावट नहीं आई है। यही वजह है कि बाजार में घबराहट सीमित रही और तेल की कीमतों पर दबाव बना रहा।

भारत में पेट्रोल-डीजल के दाम

क्रूड ऑयल की कीमतों के लगभग युद्ध से पहले के स्तर पर आने के बावजूद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 25 मई को देशभर में कीमतों में आखिरी बार बढ़ोतरी की गई थी।

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली102.1295.20
मुंबई111.1897.83
कोलकाता113.4799.82
चेन्नई107.7799.55
गुरुग्राम102.7795.44
नोएडा102.1295.56
बेंगलुरु110.9398.80
भुवनेश्वर109.92100.92
चंडीगढ़98.1086.09
हैदराबाद115.69103.82
जयपुर112.6697.78
लखनऊ102.0595.55
पटना113.3599.36
तिरुवनंतपुरम115.49104.40

तेल कंपनियों के घाटे में आई कमी

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक OMCs की अंडर-रिकवरी में भी अच्छी खासी कमी आई है। पेट्रोल पर अंडर-रिकवरी 1 अप्रैल के 24 रुपये प्रति लीटर से घटकर 3 रुपये प्रति लीटर रह गई है, यानी इसमें 83 फीसदी की कमी आई है। वहीं डीजल पर अंडर-रिकवरी 105 रुपये प्रति लीटर से घटकर 27 रुपये प्रति लीटर रह गई है, जो 75 फीसदी की कमी को दर्शाती है।