29 जून 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IT Stocks Analysis: 2026 में अब तक 29% टूटा निफ्टी आईटी इंडेक्स, पिछले 1 महीने में आई है 7% की तेजी, आगे क्या है अनुमान?

Nifty IT Stocks Analysis: साल 2026 में अब तक निफ्टी आईटी में 28.71 फीसदी की गिरावट आई है। लेकिन इसी बीच पिछले एक महीने में आईटी इंडेक्स में 7.13 फीसदी की तेजी भी आई है।
2 min read
Google source verification
Nifty IT stocks Analysis

IT Stocks: 6 महीने में निफ्टी आईटी करीब 30 फीसदी टूट चुका है। (फोटो: Freepik)

Nifty IT के शेयरों का प्रदर्शन बेंचमार्क इंडेक्स के मुकाबले काफी खराब रहा है। इससे निवेशकों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या आईटी शेयरों में अभी खरीदारी करनी चाहिए या इंतजार करना चाहिए। निफ्टी आईटी इंडेक्स साल 2026 में तक 28.71 फीसदी तक टूट चुका है। बीच-बीच में इसमें उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला है। लेकिन अमेरिका-ईरान तनाव, अमेरिकी अर्थव्यवस्था की सुस्ती और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी अनिश्चितता के कारण रिकवरी मुश्किल मानी जा रही है।

1 महीने में आई 7.13% की तेजी

इस साल अब तक निफ्टी आईटी इंडेक्स में 28.71 फीसदी की गिरावट आई है, जबकि इसी अवधि में निफ्टी-50 करीब 8.32 फीसदी ही गिरा है। हालांकि, पिछले एक महीने में आईटी इंडेक्स में 7.13 फीसदी की तेजी भी आई, जो निफ्टी 50 की 1.74 फीसदी बढ़त से बेहतर है। इसके बावजूद एक्सपर्ट्स इसे स्थायी सुधार नहीं मान रहे हैं।

आईटी शेयरों में क्यों है दबाव?

अमेरिका और ईरान के बीच फिर से बढ़े तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में दोबारा तेजी आई है। इससे भारत में महंगाई और चालू खाते पर दबाव बढ़ सकता है। हालांकि, मजबूत डॉलर का कुछ फायदा निर्यात आधारित आईटी कंपनियों को मिल सकता है, लेकिन यदि अमेरिकी कंपनियां तकनीक पर खर्च घटाती हैं, तो आईटी कंपनियों की कमाई प्रभावित हो सकती है।

इसके अलावा भारतीय आईटी कंपनियों को ग्राहकों के फैसलों में देरी, खर्च में कमी, अमेरिकी अर्थव्यवस्था की सुस्ती और टैरिफ से जुड़ी अनिश्चितता जैसी चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।

FPI निवेश को लेकर भी है चिंता

विदेशी पोर्टफोलियो इन्वेस्टर्स (FPI) के निवेश पर भी इसका असर पड़ने की आशंका है। जून में FPI ने अब तक 53,022 करोड़ रुपये के भारतीय शेयर बेचे हैं। हालांकि, महीने के दूसरे हिस्से में बिकवाली कम देखने को मिली। FPI कुछ चुनिंदा शेयरों में खरीदारी कर रहे हैं। पिछले हफ्ते के सभी चार ट्रेडिंग सेशन में FPI नेट बायर रहे हैं।

टेक्निकल आउटलुक

SBI सिक्योरिटीज में टेक्निकल हेड सुदीप शाह का मानना ​​है कि पिछले हफ्ते की रिकवरी के बावजूद निफ्टी आईटी इंडेक्स का आउटलुक कमजोर बना हुआ है। क्योंकि इंडेक्स डेली और विकली दोनों चार्ट पर अपने मूविंग एवरेज से नीचे ट्रेंड कर रहा है, जो यह बताता है कि मुख्य ट्रेंड दबाव में है।