कारोबार

Gold Silver Prices Today: होली के बाद सोने-चांदी की कीमतों में दिख रहा बड़ा एक्शन, जानिए क्या हैं आज के भाव

MCX Gold Silver Prices: सोने-चांदी की कीमतों में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। मिडिल ईस्ट में युद्ध की स्थिति के चलते निवेशक लगातार सोने में खरीदारी कर रहे हैं।
less than 1 minute read
Mar 05, 2026
MCX Gold Silver Prices
सोने-चांदी की कीमतों में तेजी देखी गई है। (PC: AI)

Gold Silver Prices Today: सोने की कीमतों में आज गुरुवार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना हरे निशान पर ट्रेड करता दिखा है। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 0.53 फीसदी या 851 रुपये की बढ़त के साथ 1,62,376 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। मिडिल ईस्ट में युद्ध के चलते सोने में लगातार तेजी देखी जा रही है। निवेशक जोखिम भरे बाजारों से पैसा निकालकर गोल्ड जैसे सेफ हैवन एसेट्स में निवेश कर रहे हैं।

चांदी में जबरदस्त उछाल

सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी भारी तेजी देखी जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में भी चांदी हरे निशान पर ट्रेड करती दिखी। एमसीएक्स पर चांदी का भाव शुरुआती कारोबार में 2.03 फीसदी या 5,390 रुपये की बढ़त के साथ 2,70,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में भी आज अच्छी-खासी तेजी देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 1.15 फीसदी या 59.20 डॉलर की बढ़त के साथ 5,193.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.85 फीसदी या 43.49 डॉलर की बढ़त के साथ 5,183.85 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

सोने के साथ ही चांदी की वैश्विक कीमतों में भी भारी तेजी देखी जा रही है। गुरुवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का भाव 1.84 फीसदी या 1.97 डॉलर की बढ़त के साथ 85.16 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 1.79 फीसदी या 1.50 डॉलर की बढ़त के साथ 85.04 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Updated on:
05 Mar 2026 10:13 am
Published on:
05 Mar 2026 10:13 am