
Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज बुधवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में सोना लाल निशान पर ट्रेड करता दिखा है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड का रेट बुधवार सुबह 11 बजकर 30 मिनट पर 920 रुपये की गिरावट के साथ 1,55,120 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 850 रुपये की गिरावट के साथ 1,42,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट इस समय 690 रुपये की गिरावट के साथ 1,16,380 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
सोने के साथ ही चांदी की घरेलू हाजिर कीमतों में भी बुधवार को गिरावट देखने को मिली है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में चांदी का भाव 5000 रुपये की गिरावट के साथ 2,45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।
| शहर | 24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम) | 22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम) | 18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम) |
|---|---|---|---|
| चेन्नई | ₹1,54,970 | ₹1,42,050 | ₹1,19,850 |
| मुंबई | ₹1,54,970 | ₹1,42,050 | ₹1,16,230 |
| दिल्ली | ₹1,55,120 | ₹1,42,200 | ₹1,16,380 |
| कोलकाता | ₹1,54,970 | ₹1,42,050 | ₹1,16,960 |
| बेंगलुरु | ₹1,54,970 | ₹1,42,050 | ₹1,16,230 |
| हैदराबाद | ₹1,54,970 | ₹1,42,050 | ₹1,16,960 |
| केरल | ₹1,54,970 | ₹1,42,050 | ₹1,16,960 |
| पुणे | ₹1,54,970 | ₹1,42,050 | ₹1,16,230 |
| वडोदरा | ₹1,55,020 | ₹1,42,100 | ₹1,16,280 |
| अहमदाबाद | ₹1,55,020 | ₹1,42,100 | ₹1,16,280 |
| जयपुर | ₹1,55,120 | ₹1,42,200 | ₹1,16,380 |
सोने-चांदी की घरेलू वायदा कीमतों में भी बुधवार को गिरावट देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर 11 बजकर 57 मिनट पर 5 अक्टूबर की डिलीवरी वाला सोना 0.31 फीसदी या 482 रुपये की गिरावट के साथ 1,53,780 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 4 सितंबर की डिलीवरी वाली चांदी इस समय 1.48 फीसदी या 3,444 रुपये की गिरावट के साथ 2,28,975 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करती दिखी।
यूएस-ईरान के बीच बातचीत रुकने से यूएस फेड द्वारा ब्याज दरें बढ़ाने की उम्मीदें बढ़ रही हैं। इससे सोने की कीमतों पर दबाव बन रहा है। हालांकि, डॉलर इंडेक्स में गिरावट ने सोने पर दबाव को सीमित रखा है। डॉलर इंडेक्स 99.66 से गिरकर 99.57 पर आ गया है।
सोने की वैश्विक कीमतों की बात करें, तो कॉमेक्स पर सोने का रेट 0.49 फीसदी या 21.50 डॉलर की गिरावट के साथ 4,399.10 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.11 फीसदी या 4.70 डॉलर की बढ़त के साथ 4,339.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।
चांदी की वैश्विक कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। कॉमेक्स पर चांदी का भाव 1.56 फीसदी या 1 डॉलर की गिरावट के साथ 63.04 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 0.88 फीसदी या 0.56 डॉलर की गिरावट के साथ 62.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।