
पीपीएफ एक स्मॉल सेविंग स्कीम है। (PC: AI)
PPF Calculator: अगर आप अपनी पत्नी को कुछ ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं, जो उनकी लाइफ में एक बड़ा बदलाव लेकर आए, तो उनके लिए पोस्ट ऑफिस में पीपीएफ अकाउंट खुलवा सकते हैं। अगर आपकी पत्नी वर्किंग है, तो दोनों साथ मिलकर वरना आप खुद इस अकाउंट में उनके लिए इन्वेस्ट कर सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश की तुलना में यहां जोखिम न के बराबर होता है। यह सरकार समर्थित स्मॉल सेविंग स्कीम है। आइए जानते हैं कि इस स्कीम के क्या फीचर्स हैं और कितना बड़ा फंड आप तैयार कर सकते हैं।
पब्लिक प्रोविडेंट फंड यानी पीपीएफ में इस समय 7.1 फीसदी ब्याज दर मिल रही है। यह एक स्मॉल सेविंग स्कीम है। सरकार हर तीन महीने में इस स्कीम पर ब्याज दर तय करती है।
पीपीएफ अकाउंट में आप एक वित्त वर्ष में न्यूनतम 500 रुपये इन्वेस्ट कर सकते हैं। वहीं, एक वित्त वर्ष में अधिकतम 1,50,000 रुपये इन्वेस्ट किये जा सकते हैं। यह पैसा किस्तों में या एकमुश्त जमा कराया जा सकता है। इस योजना में किया गया निवेश इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80सी के तहत डिडक्शन के लिए पात्र है।
पीपीएफ मे कोई भी व्यक्ति खाता खुलवा सकता है। नाबालिग या मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति के नाम पर भी कोई इंडिविजुअल इस स्कीम में खाता खुलवा सकता है। हालांकि, इस स्कीम में जॉइंट अकाउंट खुलवाने की सुविधा नहीं है। आप ई-बैंकिंग सुविधा के जरिए भी यह खाता खुलवा सकते हैं।
पीपीएफ खाता 15 साल में मैच्योर होता है। अगर आप चाहें तो मैच्योरिटी के बाद कितनी भी अवधि के लिए बिना कोई योगदान दिये अकाउंट को जारी रख सकते हैं। खाताधारक चाहे, तो 15 साल की मैच्योरिटी के बाद भी अगले पांच साल की अवधि के लिए योगदान के साथ मैच्योरिटी को आगे बढ़ा सकता है।
अपनी वाइफ के नाम से खुलाए गए पीपीएफ अकाउंट में अगर आप 10,000 रुपये हर महीने बचाकर इन्वेस्ट करें, तो 15 साल में 32 लाख रुपये से अधिक जमा हो सकते हैं। 10,000 रुपये महीने के हिसाब से 1 साल में 1,20,000 रुपये होते हैं। यह रकम एकमुश्त या किस्तों में जमा कराई जा सकती है। 7.1 फीसदी की मौजूदा ब्याज दर के हिसाब से 15 साल में कुल निवेश राशि 18,00,000 रुपये हो जाएगी। 15 साल में इस पर आपको 14,54,567 रुपये ब्याज आय मिलेगी। इस तरह कुल 32,54,567 रुपये का फंड बनकर तैयार हो जाएगा।
| विवरण | राशि / जानकारी |
|---|---|
| मासिक निवेश | ₹10,000 |
| सालाना निवेश | ₹1,20,000 |
| निवेश अवधि | 15 वर्ष |
| कुल निवेश | ₹18,00,000 |
| मौजूदा ब्याज दर | 7.1% प्रति वर्ष |
| अनुमानित ब्याज आय | ₹14,54,567 |
| मैच्योरिटी पर कुल फंड | ₹32,54,567 |
(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। कई भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)
Updated on:
01 Aug 2026 01:11 pm
Published on:
01 Aug 2026 01:03 pm
