18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Wife के साथ Post Office MIS में खुलवाएं खाता, हर महीने मिलेगी इनकम, 5 साल बाद मूलधन भी आ जाएगा वापस

Post Office Scheme: पोस्ट ऑफिस की मंथली इनकम स्कीम में इस समय 7.4 फीसदी ब्याज मिल रहा है। इस स्कीम में सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये इन्वेस्ट कर सकते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jul 18, 2026

Post Office MIS Calculator

Post Office MIS में 5 साल की मैच्योरिटी अवधि होती है। (PC: AI)

Post Office MIS Calculator: अगर आप अपने निवेश से मंथली इनकम चाहते हैं, तो आप पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस योजना में एकमुश्त निवेश करना होता है और आपको हर महीने ब्याज आय मिलती रहती है। सबसे अच्छी बात यह है कि यह सरकार समर्थित स्मॉल सेविंग स्कीम है, इसलिए इसमें आपकी पूंजी पूरी तरह सुरक्षित रहती है। इस स्कीम में सिंगल और जॉइंट अकाउंट दोनों खुलवा सकते हैं। पति-पत्नी दोनों मिलकर इसमें निवेश करके अच्छी-खासी मंथली इनकम जनरेट कर सकते हैं।

Post Office MIS में कितना मिलता है ब्याज

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम में इस समय सालाना 7.4 फीसदी ब्याज मिल रहा है। सरकार हर तीन महीने में इस स्कीम पर ब्याज दर तय करती है। इस स्कीम में न्यूनतम 1000 रुपये से खाता खुलवा सकते हैं। इस योजना में सिंगल अकाउंट में अधिकतम 9 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। वहीं, जॉइंट अकाउंट में अधिकतम 15 लाख रुपये निवेश कर सकते हैं। इस योजना में आप हर महीने अधिकतम 9,250 रुपये ब्याज पा सकते हैं।

Post Office MIS में मैच्योरिटी अवधि

कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना में खाता खुलवा सकता है। इस योजना में मैच्योरिटी अवधि 5 साल होती है। इस अवधि को आगे नहीं बढ़ाया जा सकता है। वहीं, खाता खुलने के 1 साल तक अकाउंट को बंद नहीं किया जा सकता। इस एक साल की अवधि के बाद जमा रकम निकालकर अकाउंट बंद किया जा सकता है। इस योजना में मैच्योरिटी अवधि पूरी होने के बाद मूलधन वापस मिल जाता है।

Wife के साथ मिलकर खुला सकते हैं खाता

विवरणजानकारी
योजना का नामपोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (MIS)
मौजूदा ब्याज दर7.4% प्रति वर्ष
निवेश का तरीकाजॉइंट अकाउंट
कुल निवेश₹10,00,000 (दोनों खाताधारकों के ₹5-5 लाख)
निवेश अवधि (मैच्योरिटी)5 साल
हर महीने मिलने वाला ब्याज₹6,167
5 साल में कुल ब्याज आय₹3,70,020 (₹6,167 × 60 महीने)
मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि₹10,00,000 (पूरा मूलधन वापस)

अगर आप शादीशुदा हैं, तो अपने पति या पत्नी के साथ मिलकर बड़ी राशि इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं। अगर आप दोनों वर्किंग हैं, तो अपनी बचत से 5-5 लाख रुपये निकालकर इस स्कीम में कुल 10 लाख रुपये एकमुश्त जमा कर सकते हैं। ऐसा करने पर आपको 5 साल तक हर महीने 6,167 रुपये की ब्याज आय मिलेगी। 5 साल की मैच्योरिटी अवधि के बाद आपको मूलधन के 5 लाख रुपये भी वापस मिल जाएंगे।