
Xtranet Technologies का शेयर ग्रे मार्केट में 19.69% प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा। (PC: AI)
IPO Next Week: अगले हफ्ते 5 नए आईपीओ लॉन्च होने जा रहे हैं। इनमें 2 मैनबोर्ड आईपीओ और 3 एसएमई आईपीओ हैं। इसके अलावा, पहले से चल रहे दो आईपीओ में भी पैसा लगाने का मौका मिलेगा। नए लॉन्च हो रही मैनबोर्ड आईपीओ में क्यूब हाईवे ट्रस्ट और एक्स्ट्रानेट टेक्नोलॉजी शामिल हैं। वहीं, एसएमई आईपीओ में श्री बालाजी (माला) टेक्सटाइल, मेटालिक टेक्नोफोर्ज और गल्फ लॉयड्स के आईपीओ शामिल हैं। आइए जानते हैं कि इनमें कब तक निवेश किया जा सकता है और प्राइस बैंड व जीएमपी क्या हैं।
यह 170 करोड़ रुपये का मैनबोर्ड आईपीओ है। यह पूरी तरह फ्रेश इश्यू है, जिसमें 1.34 करोड़ शेयर जारी किये जाएंगे। यह आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 23 जुलाई को खुलेगा और 27 जुलाई को बंद होगा। यह शेयर 30 जुलाई को लिस्ट हो सकता है। कंपनी ने प्राइस बैंड 120 रुपये से 127 रुपये तय किया है। कंपनी का शेयर शनिवार सुबह ग्रे मार्केट में 25 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा। इस तरह शेयर की लिस्टिंग 19.69% प्रीमियम के साथ 152 रुपये पर हो सकती है।
यह एक मैनबोर्ड आईपीओ है, जो 22 जुलाई को खुलेगा और 24 जुलाई को बंद होगा। आईपीओ में प्राइस बैंड 151 से 152 रुपये तय किया गया है। यह सिर्फ ऑफर फॉर सेल इश्यू है। शेयर की लिस्टिंग 29 जुलाई को हो सकती है। कंपनी की आईपीओ के जरिए 5000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। आईपीओ में 32.89 करोड़ शेयर बिक्री के लिए रखे जाएंगे।
यह आईपीओ 22 से 24 जुलाई के बीच सब्सक्राइब किया जा सकेगा। प्राइस बैंड 66 से 70 रुपये है। यह 18.90 करोड़ रुपये का आईपीओ है। इसमें 0.27 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 27.14 फीसदी के प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखा।
यह आईपीओ 21 जुलाई से 23 जुलाई के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा। प्राइस बैंड 72 रुपये से 77 रुपये है। यह 49.96 करोड़ रुपये का आईपीओ है। इसमें 0.65 करोड़ नए शेयर जारी होंगे।
यह आईपीओ 20 जुलाई से 22 जुलाई के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इश्यू प्राइस 100 रुपये प्रति शेयर है। यह 18.19 करोड़ रुपये का आईपीओ है। इसमें 0.18 करोड़ नए शेयर जारी होंगे। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर 15 फीसदी के प्रीमियम के साथ ट्रेड करता दिखा।
यह आईपीओ 17 जुलाई को खुला था और 21 जुलाई को बंद होगा। आईपीओ में प्राइस बैंड 402 से 424 रुपये तय किया गया है। यह आईपीओ अब तक 1.31 गुना सब्सक्राइब हो चुका है। शनिवार सुबह कंपनी का शेयर ग्रे मार्केट में 118 रुपये के प्रीमियम के साथ ट्रेड करता दिखा। इस तरह इसकी लिस्टिंग 27.83 फीसदी के प्रीमियम के साथ 542 रुपये पर हो सकती है।
यह आईपीओ 16 जुलाई को खुला और 20 जुलाई को बंद होगा। प्राइस बैंड 178 से 187 रुपये है। यह आईपीओ अब तक 80 फीसदी सब्सक्राइब हुआ है। ग्रे मार्केट में कंपनी का शेयर शनिवार सुबह 6.95 फीसदी प्रीमियम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।
Updated on:
18 Jul 2026 12:28 pm
Published on:
18 Jul 2026 12:28 pm
