18 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Investment Friendliness Index: गुजरात समेत ये 5 राज्य निवेश आकर्षित करने में हैं सबसे आगे, पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्य भी नहीं हैं पीछे

Investment Comparison with China: नीति आयोग द्वारा इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स (Investment Friendliness Index) जारी किया गया है। इसके मुताबिक गुजरात इस सूची में सबसे आगे है। वहीं, इस इंडेक्स को जारी करते हुए नीति आयोग के उपाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि भारत चीन की तुलना में निवेश का अच्छा इस्तेमाल कर रहा है।
2 min read
Google source verification
Investment Comparison With China

NITI Aayog ने नया इंडेक्स जारी किया। (फोटो: AI)

India vs China : नीति आयोग ने पहली बार इन्वेस्टमेंट फ्रेंडलीनेस इंडेक्स (Investment Friendliness Index) जारी किया है। इसका उद्देश्य यह बताना है कि कौन-से राज्य निवेश और उद्योग लगाने के लिए सबसे बेहतर माहौल दे रहे हैं। इस इंडेक्स के मुताबिक गुजरात इस सूची में सबसे आगे है। इसके बाद महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गोवा और ओडिशा सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले राज्य रहे। इस इंडेक्स के जारी होने पर नीति आयोग के उपाध्यक्ष अशोक कुमार लाहिड़ी ने कहा कि भारत अपने निवेश का इस्तेमाल चीन की तुलना में ज्यादा प्रभावी तरीके से कर रहा है।

कैसे काम करता है यह इंडेक्स?

यह इंडेक्स 36 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का आकलन 90 मानकों पर करता है। इसमें सड़क, बिजली, बंदरगाह, कारोबार का माहौल, सरकारी नीतियां, नियमों की सरलता, वित्तीय स्थिति और पर्यावरण जैसे पहलुओं को शामिल किया गया है। साथ ही 1,850 निवेशकों की राय भी ली गई।

यह इंडेक्स 100 अंकों का है। हर राज्य को अलग-अलग मानकों पर अंक दिए जाते हैं और फिर कुल स्कोर के आधार पर उसकी श्रेणी तय होती है।

सबसे बेहतर परफॉर्म करने वाले राज्य

रैंकराज्यअंक
1गुजरात56.6
2महाराष्ट्र53.7
3गोवा53.1
4तमिलनाडु50 से अधिक
5ओडिशा50 से अधिक

पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्य भी पीछे नहीं

रैंकराज्यअंक
1उत्तराखंड47.5
2असम47.3
3हिमाचल प्रदेश46.1

यह इंडेक्स राज्यों के निवेश के माहौल की तुलना करता है। इससे निवेशकों को जानकारी मिलती है कि किस राज्य में निवेश करना ज्यादा बेहतर है। इसके साथ ही राज्यों को भी पता चलता है कि उन्हें किस क्षेत्र में सुधार करने की जरूरत है।

भारत का निवेश ज्यादा असरदार

इंडेक्स जारी करते हुए अशोक कुमार लाहिड़ी ने कहा कि भारत अपनी पूंजी का बहुत प्रभावी ढंग से इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने बताया कि भारत में हर रुपये के निवेश से चीन के तेज विकास वाले दौर की तुलना में ज्यादा आर्थिक वृद्धि हो रही है। यानी देश जितना पैसा निवेश करता है, उससे अपेक्षाकृत ज्यादा आर्थिक विकास हासिल हो रहा है। लाहिड़ी ने कहा कि भारत की निवेश दर अभी सकल घरेलू उत्पाद (GDP) का करीब 25 प्रतिशत है। यह चीन के तेज विकास वाले दौर में किए गए निवेश से लगभग आधा है।