17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Why Share Market Rise Today: सेंसेक्स 960 अंक बढ़कर हुआ बंद, IT, ऑटो और बैंकिंग सेक्टर में अच्छा उछाल, जानिए आज की तेजी के 4 बड़े कारण

Share Market News: आईटी शेयरों में तेजी और तिमाही नतीजों के चलते शेयर बाजार में आज जबरदस्त उछाल दर्ज हुई है। सेंसेक्स आज 78,000 के पार बंद हुआ है।
3 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jul 17, 2026

Share Market Today

Share Market भारी बढ़त लेकर बंद हुआ है। (PC: AI)

Stock Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज शुक्रवार को जबरदस्त बढ़त लेकर बंद हुआ है। बीएसई सेंसेक्स आज 1.25 फीसदी या 964 अंक की बढ़त के साथ 78,151 पर बंद हुआ। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 1.09 फीसदी या 261 अंक की बढ़त के साथ 24,334 पर बंद हुआ। सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 25 शेयर हरे निशान पर और 5 शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

ये रहे निफ्टी-50 के टॉप गेनर

क्या है आज की तेजी की वजह?

आईटी सेक्टर में आया उछाल

आज की तेजी में सबसे बड़ी भूमिका आईटी सेक्टर की रही। टेक महिंद्रा के जून तिमाही के उम्मीद से बेहतर नतीजों ने पूरे सेक्टर का माहौल बदल दिया। कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 28 फीसदी बढ़कर 1,465 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में यह 1,140.6 करोड़ रुपये था। ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का कहना है कि टेक महिंद्रा ने पहली तिमाही में लगभग हर मोर्चे पर उम्मीद से बेहतर परफॉर्म किया है। कई विदेशी ब्रोकरेज अब मान रहे हैं कि वित्त वर्ष 2027 और 2028 में कंपनी अपने बड़े प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर ग्रोथ दर्ज कर सकती है।

इसी बीच एचसीएल टेक ने भी अमेरिका की द गार्जियन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के साथ सात साल की नई साझेदारी का ऐलान किया। इस समझौते के तहत कंपनी एआई आधारित तकनीक के जरिए इंश्योरेंस कंपनी के टेक्नोलॉजी और ऑपरेशंस को आधुनिक बनाने में मदद करेगी। इस खबर से भी आईटी शेयरों में खरीदारी बढ़ी।

पहली तिमाही के नतीजे

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई। बाजार बंद होने के बाद कंपनी के पहली तिमाही के नतीजे आने की उम्मीद है। विश्लेषकों का मानना है कि ऑयल-टू-केमिकल कारोबार में सुधार और डिजिटल बिजनेस की लगातार बढ़त से कंपनी का प्रदर्शन मजबूत रह सकता है। हालांकि, रिटेल कारोबार की रफ्तार धीमी रहने और ऑयल एंड गैस बिजनेस पर दबाव रहने की संभावना जताई जा रही है।

उधर, जियो फाइनेंशियल सर्विसेज निफ्टी के सबसे बड़े गेनर्स में शामिल रहा। कंपनी का एकीकृत शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 155 फीसदी बढ़कर 830 करोड़ रुपये पहुंच गया। पिछले साल इसी तिमाही में यह 325 करोड़ रुपये था।

बैंकिंग शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर करीब 2 फीसदी तक चढ़े। शनिवार को आने वाले इनके तिमाही नतीजों से पहले निवेशकों ने इन शेयरों में दांव लगाया।

रुपये में मजबूती

घरेलू मुद्रा भी आज बाजार के लिए अच्छी खबर लेकर आई। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे मजबूत होकर 96.28 पर पहुंच गया। एलकेपी सिक्योरिटीज के वीपी रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी के अनुसार, आगे बाजार की नजर कच्चे तेल की कीमतों, विदेशी निवेशकों की गतिविधियों और वैश्विक भू-राजनीतिक घटनाक्रम पर रहेगी। तकनीकी रूप से रुपये के लिए 96 का स्तर अहम माना जा रहा है, जबकि निकट भविष्य में 96 से 96.60 के बीच कारोबार की संभावना है।

टेक्निकल चार्ट्स पर भी मिले तेजी के संकेत

जियोजीत इन्वेस्टमेंट्स के चीफ मार्केट स्ट्रेटेजिस्ट आनंद जेम्स का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से शेयर बाजार सीमित दायरे में कारोबार कर रहा था। इसी दौरान चार्ट पर त्रिकोणीय पैटर्न बना है, जो संभावित ब्रेकआउट का संकेत देता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि बाजार की दिशा अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुई है। अगले कुछ सत्रों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।