11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Wife के साथ Post Office RD में खुलवाएं खाता, 10 साल में बन जाएगा 30 लाख का बड़ा फंड, जानिए हर महीने कितना होगा निवेश

Post Office RD Return: पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में मैच्योरिटी अवधि को आवेदन देकर 5 साल के लिए आगे बढ़ाया जा सकता है। इस स्कीम में आप जॉइंट अकाउंट भी खुलवा सकते हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Jul 11, 2026

Post Office RD Calculator

Post Office RD से बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। (PC: AI)

Post Office RD Calculator: निवेश करने के लिए जरूरी नहीं है कि आपकी सैलरी बहुत ज्यादा हो या आपको पास काफी सारा पैसा हो। आप रोजाना 100-50 रुपये बचाकर भी निवेश शुरू कर सकते हैं। अब बात आती है कि किस स्कीम में निवेश करें, जहां कोई रिस्क नहीं हो और रिटर्न भी गारंटी के साथ मिले। ऐसे में पोस्ट ऑफिस की आरडी स्कीम सबसे अच्छा विकल्प नजर आता है। यह स्मॉल सेविंग स्कीम्स में आती है। सरकार हर तीन महीने में इस योजना पर ब्याज दर तय करती है। ऐसे में निवेशक बिना किसी डर के निश्चिंत होकर इस योजना में पैसा लगा सकते हैं। आप अपनी पत्नी के साथ बचत करके हर महीने निवेश करें, तो 10 साल में आसानी से 30 लाख रुपये जमा कर सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं।

पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में क्या है खास?

  • इस स्कीम में 6.7 फीसदी सालाना ब्याज दर मिलती है।
  • पोस्ट ऑफिस आरडी में न्यूनतम 100 रुपये महीना निवेश किया जा सकता है। इसके बाद 10 रुपये के गुणक में कितनी भी रकम जमा कर सकते हैं।
  • पोस्ट ऑफिस आरडी में निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है।
  • इस स्कीम में कोई भी भारतीय नागरिक सिंगल या जॉइंट अकाउंट खुलवा सकते हैं।
  • खाता खुलवाने के 1 साल बाद जमा रकम की 50 फीसदी तक राशि का लोन ले सकते हैं। इस लोन को एकमुश्त या किस्तों में चुकाया जा सकता है।
  • पोस्ट ऑफिस आरडी 5 साल में मैच्योर होती है। इसे पोस्ट ऑफिस में आवेदन देकर 5 साल के लिए आगे भी बढ़ाया जा सकता है।
  • अगर खाताधारक की मौत हो जाए, तो नॉमिनी संबंधित पोस्ट ऑफिस में क्लेम सबमिट करके अकाउंट की रकम पा सकता है।

Wife के साथ इन्वेस्ट करें और पाएं 30 लाख का फंड

अगर आपकी वाइफ वर्किंग है, तो दोनों अपनी सैलरी से पैसे बचाकर इस स्कीम में इन्वेस्ट कर सकते हैं। इससे आप हर महीने अधिक रकम इन्वेस्ट कर पाएंगे। अगर आप दोनों हर महीने 9-9 हजार रुपये बचाएं, तो एक महीने में कुल 18,000 रुपये पोस्ट ऑफिस आरडी अकाउंट में डाल सकते हैं। 5 साल तक इस तरह निवेश करने के बाद मैच्योरिटी को 5 साल और बढ़ा दें।

विवरणराशि
पति का मासिक निवेश₹9,000
पत्नी का मासिक निवेश₹9,000
कुल मासिक निवेश₹18,000
निवेश अवधि5 साल + 5 साल (एक्सटेंशन) = 10 साल
कुल निवेश राशि₹21,60,000
ब्याज से आय₹9,15,385
मैच्योरिटी पर कुल फंड₹30,75,385

इस तरह 10 साल तक निवेश करने पर आपके पास 30,75,385 रुपये का फंड तैयार हो जाएगा। इसमें 21,60,000 रुपये आपकी निवेश राशि होगी। वहीं, 9,15,385 रुपये ब्याज आय होगी।