
Incom Tax Portal पर भूले हुए पासवर्ड को रिसेट किया जा सकता है। (फोटो: Freepik)
Income Tax Return: अगर आप इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ई-फाइलिंग पोर्टल का पासवर्ड भूल गए हैं तो आप कुछ जरूरी कामों को नहीं कर सकते। ITR भरने, रिफंड का स्टेटस चेक करने, टैक्स से जुड़े दस्तावेज डाउनलोड करने और विभाग की ओर से भेजे गए नोटिस का जवाब देने के लिए ई-फाइलिंग पोर्टल में लॉग-इन करना जरूरी होता है। अगर आपके पास आधार लिंक्ड मोबाइल नंबर या ईमेल का एक्सेस नहीं है तो भी दोबारा से पासवर्ड को रिसेट किया जा सकता है। इसके लिए डिपार्टमेंट चार तरीके बताता है। आइए जानते है कैसे पासवर्ड रीसेट किया जाए।
इस तरीके से पासवर्ड रीसेट करने के लिए सबसे पहले विभाग के ई-फाइलिंग पोर्टल के होम पेज पर जाएं और Login पर क्लिक करें। इसके बाद अपना यूजर आईडी दर्ज करें। इंडिविजुअल टैक्सपेयर्स यूजर आईडी के रूप में पैन (PAN) या आधार का इस्तेमाल कर सकते हैं, जबकि अन्य टैक्सपेयर्स के लिए पैन ही यूजर आईडी होगा। इसके बाद Forgot Password विकल्प पर क्लिक करें। यहां से अपनी पहचान सत्यापित करके नया पासवर्ड बनाया जा सकता है।
अगर आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर अब आपके पास नहीं है, तब भी पासवर्ड रीसेट किया जा सकता है। इसके लिए Forgot Password के बाद Upload Digital Signature Certificate (DSC) का विकल्प चुनें। इसके बाद New DSC या Registered DSC में से संबंधित विकल्प चुनकर आगे बढ़ें। फिर नया पासवर्ड दर्ज करें, उसे दोबारा भरकर Submit पर क्लिक करें। इसके बाद आपका पासवर्ड सफलतापूर्वक रीसेट हो जाएगा।
अगर आपने ई-फाइलिंग अकाउंट बनाते समय कोई सीक्रेट सवाल (Secret Question) और उसका जवाब तय किया था, तो इस विकल्प का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। सही जवाब देने पर सिस्टम नया पासवर्ड बनाने की अनुमति दे देता है।
यदि आपके पास रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दोनों का एक्सेस नहीं है और उपलब्ध किसी भी सत्यापन विकल्प का उपयोग नहीं कर पा रहे हैं, तो इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ई-फाइलिंग हेल्पडेस्क से संपर्क किया जा सकता है। हेल्पडेस्क की मदद से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी अपडेट कराने के बाद उपलब्ध किसी भी तरीके से पासवर्ड रीसेट किया जा सकता है।
Updated on:
11 Jul 2026 11:17 am
Published on:
11 Jul 2026 11:17 am
