21 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LPG Price: गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर, कमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता

Commercial LPG Rates: देशभर में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। दिल्ली में 202 रुपए और कोलकाता में 209 रुपए तक दाम घटे हैं, जबकि 14.2 किलो वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
2 min read
Google source verification
Commercial LPG Price

फाइल फोटो: पत्रिका

Commercial LPG Cylinder: देशभर में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है। नई दरें लागू होने के बाद होटल, रेस्तरां, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को राहत मिलेगी। नई कीमतों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 202 रुपए की कमी की गई है। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत 209 रुपए घटाई गई है। अब कोलकाता में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर 2,872.50 रुपए में मिलेगा। अलग-अलग शहरों में कटौती की राशि स्थानीय दरों के अनुसार अलग हो सकती है।

कमर्शियल एलपीजी गैस की नई कीमतें 1 अगस्त 2026 से लागू कर दी गई हैं। आपको बता दें कि इससे पहले एक जुलाई 2026 को LPG सिलेंडर के दाम घटे थे। उस वक्त 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम दिल्ली में 183.50 रुपए घटाकर 2,930 रुपए कर दी गई थी।

घरेलू LPG सिलेंडर पर नहीं मिली राहत

एक ओर 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई है, वहीं घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी घरेलू गैस सिलेंडर पहले की कीमत पर ही उपलब्ध रहेगा।

वर्तमान में दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू LPG सिलेंडर 942 रुपए में मिल रहा है। वहीं, कोलकाता में इसकी कीमत 968 रुपए, मुंबई में 941.50 रुपए और चेन्नई में 957.50 रुपए है।

देश के प्रमुख शहरों में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत

शहरनई कीमतपुरानी कीमतअंतर
दिल्ली₹2738.00₹2930.00₹192
कोलकाता₹2872.50₹3081.50₹209
मुंबई₹2691.50₹2885.50₹194
चेन्नई₹2906.00₹3106.00₹200

क्या होगा असर?

कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम घटने से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग, बेकरी और अन्य छोटे-बड़े खाद्य कारोबारियों को फायदा मिलेगा। सिलेंडर की कीमत में कटौती से कारोबारियों का मुनाफा बढ़ेगा। इससे ग्राहकों को भी कारोबारियों की ओर से कुछ राहत मिल सकती है। यह राहत ऐसे वक्त में मिली है, जब पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बरकरार है। होर्मुज संकट का समाधान अब तक दोनों देश नहीं निकाल पाए हैं, जिसके कारण तेल और गैस की कीमतें अस्थिर रही हैं।