31 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कराची के ल्यारी में फिर चली ताबड़तोड़ गोलियां, जुबैर बलोच गंभीर रूप से घायल, फिल्म ‘धुरंधर’ से क्या है कनेक्शन

Zubair Baloch Karachi Shooting: कराची के ल्यारी में उजैर बलोच के भाई जुबैर बलोच को गोली मार दी गई। उनकी हालत गंभीर है। जानिए हमले की वजह, गैंगवार की आशंका और फिल्म 'धुरंधर' से जुड़े कनेक्शन की पूरी जानकारी।
2 min read
Google source verification
Karachi Lyari Shooting.

उजैर बलोच (Photo Credit- X/@GuptcharBrief)

Lyari Shooting: पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर और प्रतिबंधित 'पीपुल्स अमन कमेटी' के प्रमुख उजैर बलोच के भाई जुबैर बलोच को गुरुवार शाम कराची में गोली मार दी गई। जुबैर बलोच की हालत गंभीर बनी हुई है। पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक, उनके सीने और पेट में गोलियां लगी हैं। उन्हें कराची के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस गोलीबारी में दो राहगीर भी घायल हुए हैं।

बाइक सवार हमलावरों ने दिया अंजाम

डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, यह हमला उस वक्त हुआ, जब जुबैर बलोच अपने घर के बाहर मौजूद थे। हमलावर बाइक से आए थे। उन्होंने अपने चेहरे ढक रखे थे। घटना के बाद एक दुकानदार ने जवाबी फायरिंग की। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सैयद असद रजा ने बताया कि पुलिस कई पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। गैंगवार और निजी रंजिश, दोनों पहलुओं के आधार पर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि जुबैर बलोच को वर्ष 2012 में गिरफ्तार किया गया था। लंबे समय तक जेल में रहने के बाद उन्हें जनवरी 2025 में रिहा किया गया था।

गैंगवार की आशंका बढ़ी

पाकिस्तान के अंग्रेजी अखबार डॉन के मुताबिक, ल्यारी के एक सामाजिक कार्यकर्ता ने दावा किया कि जुबैर बलोच कुछ महीने पहले एक राजनीतिक दल में शामिल हुए थे। इलाके में उस पार्टी के झंडे भी लगाए गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि कराची ऑपरेशन के बाद दुबई और ईरान भागे कुछ गैंगस्टरों के वापस लौटने की चर्चा है। इससे स्थानीय लोगों में एक बार फिर गैंगवार शुरू होने की आशंका बढ़ गई है।

उजैर बलोच पर कई गंभीर मामले

आपको बता दें कि उजैर बलोच पाकिस्तान के सबसे चर्चित गैंगस्टरों में शामिल रहा है। मार्च 2026 में आतंकवाद निरोधी अदालत ने हत्या, पुलिस पर हमले और विस्फोटक रखने से जुड़े सात मामलों में उसकी जमानत याचिकाएं खारिज कर दी थीं। इससे पहले अप्रैल 2020 में एक अदालत ने उसे जासूसी के मामले में दोषी ठहराते हुए 12 साल की जेल की सजा सुनाई थी।

धुरंधर में उजैर का किरदार निभाया है दानिश पंडोर ने

आदित्य धर द्वारा निर्देशित मल्टीस्टारर स्पाई फिल्म ‘धुरंधर’ और उसकी सीक्वल में ल्यारी की खूनी गैंगवार का जिक्र है। इस फिल्म का एक किरदार उजैर बलोच भी है। इस किरदार को दानिश पंडोर ने निभाया है। फिल्म में उजैर, रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) का चचेरा भाई और गैंग का दूसरा कमांडर है। रहमान की मौत के बाद वह गिरोह का नेता बनता है। उजैर का किरदार क्रूरता, बदले और सत्ता के लिए हिंसा को दर्शाता है।

बड़ी खबरें

View All

विदेश

ट्रेंडिंग