1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

US Saudi Strikes: इराक ने ट्रंप के दावे को किया खारिज, कहा- अमेरिकी-सऊदी हमलों में नहीं थी मंजूरी, न थी कोई जानकारी

Middle East conflict: इराकी सरजमीं पर हुए भयंकर हवाई हमलों ने अरब दुनिया के सियासी समीकरण बिगाड़ दिए हैं। वाशिंगटन के दावों को झूठा ठहराते हुए बगदाद ने स्पष्ट किया है कि उसे इस सैन्य कार्रवाई की कोई पूर्व भनक तक नहीं थी।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Manoj Vashisth

Jul 31, 2026

Iraq Refutes Advance Knowledge of US-Saudi Strikes

Mohammed Shia al-Sudani :US-Saudi स्ट्राइक के बाद बढ़ा तनाव, इराक ने कहा- हमलों की पहले से नहीं थी कोई सूचना (फोटो सोर्स: ANI)

Iraq Rejects Trump Claims: इराक की संप्रभुता पर हुए भीषण सैन्य हमले के बाद मध्य पूर्व का राजनीतिक पारा अचानक चरम पर पहुंच गया है। अमेरिका और सऊदी अरब के संयुक्त हवाई हमलों में ईरान समर्थित 'पॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेस' (PMF) के कम से कम 20 लड़ाकों की मौत और 32 से अधिक के घायल होने के बाद बगदाद ने कड़ा रुख अपनाया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे को इराक सरकार ने सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि यह कार्रवाई इराक के शीर्ष नेतृत्व के साथ तालमेल और पूर्व अनुमति से की गई थी।

इराकी सरकार के प्रवक्ता हैदर अल-अबूदी ने आधिकारिक बयान जारी कर साफ किया:

"इराकी क्षेत्र के भीतर किसी भी संगठन या ठिकाने को निशाना बनाने के लिए बगदाद ने कोई मंजूरी नहीं दी थी। सरकार को अपनी सीमा में हुई इस सैन्य स्ट्राइक की कोई पूर्व जानकारी नहीं थी।"

सऊदी दौरा स्थगित, राजनयिक संबंधों में खटास

अल जज़ीरा और इराक की सरकारी समाचार एजेंसी के अनुसार, इस अचानक हुए हमले के विरोध में इराक के प्रधानमंत्री मोहम्मद शिया अल-सुदानी ने रियाद की अपनी पूर्व-निर्धारित सरकारी यात्रा को टाल दिया है। बगदाद ने बुधवार को हुए इन हमलों की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निंदा की और अपनी सीमा में विदेशी सैन्य हस्तक्षेप को अपनी संप्रभुता पर सीधा हमला करार दिया।

सऊदी अरब के आरोपों पर मांगे सबूत

दूसरी ओर, सऊदी अरब के रक्षा मंत्रालय का दावा है कि इराक की धरती से संचालित ईरान समर्थित हथियारबंद गुटों ने रियाद और उसके महत्वपूर्ण ऊर्जा बुनियादी ढांचों पर ड्रोन हमले किए थे।

हालांकि, इराकी प्रधानमंत्री के प्रवक्ता सबाह अल-नुमान ने कहा कि रियाद या वाशिंगटन ने अपने दावों के समर्थन में अब तक कोई ठोस दस्तावेज़ या सबूत पेश नहीं किए हैं:

"किसी भी देश ने अपने इन आरोपों को साबित करने के लिए कोई साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया है। इराक अपनी सरजमीं का इस्तेमाल पड़ोसी मुल्कों पर हमले के लिए नहीं होने देगा, लेकिन साथ ही अपनी सीमाओं के उल्लंघन को भी बर्दाश्त नहीं करेगा।"

क्या है PMF और क्यों भड़का यह विवाद?

पहलूविवरण
संगठनपॉपुलर मोबिलाइजेशन फोर्सेस (PMF/हशद अल-शाबी) - आधिकारिक सुरक्षा बल में शामिल
हताहत20 लड़ाकों की मौत, 32 घायल (बगदाद, दियाला, करबला सहित 7 प्रांतों में नुकसान)
सऊदी दावाइराक से 30 से अधिक हमलावर ड्रोन रियाद और तेल ठिकानों पर दागे गए
इराक का रुखविदेशी हमले नामंजूर; देश में गैर-राज्य अभिनेताओं (Non-state actors) पर सख्ती का फैसला