1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LPG सस्ती होने के बाद क्या पेट्रोल-डीजल के दामों में मिली कोई राहत? जानिए आपके शहर में क्या हैं कीमतें

Petrol Diesel Price Update: पेट्रोल-डीजल के दाम 25 मई के बाद से स्थिर हैं, लेकिन 1 अगस्त से कुछ शहरों में फ्यूल के दाम में बदलाव हुआ है। वहीं, सरकार ने ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए समुद्र मंथन योजना बनाई है।
2 min read
Google source verification
Petrol Diesel Price Update

कुछ शहरों में Petrol Diesel के दामों में बदलाव हुआ है। (PC: ANI)

Petrol Diesel Price Today 1st August 2026: देशभर में कमर्शियल LPG सिलेंडर सस्ता होने के बाद अब लोग पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी की उम्मीद कर रहे हैं। लेकिन फिलहाल ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने फ्यूल के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। देश के अधिकांश हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की रिटेल कीमतें 25 मई के आखिरी बड़े बदलाव के बाद से स्थिर बनी हुई हैं। हालांकि, 1 अगस्त को कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल के दामों में मामूली फेरबदल देखा गया।

1 अगस्त को देश के अलग-अलग शहरों में Petrol Diesel के दाम

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता जैसे बड़े शहरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं, नोएडा और लखनऊ में कीमतों में मामूली गिरावट आई है।

शहरपेट्रोलडीजल
दिल्लीकोई बदलाव नहीं → ₹102.12/लीटरकोई बदलाव नहीं → ₹95.20/लीटर
मुंबईकोई बदलाव नहीं → ₹111.21/लीटरकोई बदलाव नहीं → ₹97.83/लीटर
कोलकाताकोई बदलाव नहीं → ₹113.51/लीटरकोई बदलाव नहीं → ₹99.82/लीटर
चेन्नई9 पैसे महंगा → ₹107.87/लीटर9 पैसे महंगा → ₹99.65/लीटर
गुरुग्राम22 पैसे महंगा→ ₹102.97/लीटर22 पैसे महंगा → ₹95.64/लीटर
नोएडा7 पैसे सस्ता → ₹101.89/लीटर7 पैसे सस्ता → ₹95.37/लीटर
बेंगलुरु75 पैसे महंगा → ₹111.68/लीटर76 पैसे महंगा → ₹99.56/लीटर
लखनऊ82 पैसे सस्ता → ₹101.86/लीटर74 पैसे सस्ता → ₹95.36/लीटर
पटना₹1.30 महंगा → ₹114.67/लीटर₹1.25 महंगा → ₹100.61/लीटर

तेल और गैस उत्पादन को मिलेगा बढ़ावा

कमर्शियल LPG की कीमतों को कम करने के बाद सरकार का रुख अब दीर्घकालिक ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ावा देने की ओर है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए सरकार ने नेशनल ऑफशोर एक्सप्लोरेशन स्कीम 'समुद्र मंथन' को मंजूरी दी है। घरेलू तेल और गैस उत्पादन को बढ़ावा देने, भारत की लॉन्ग-टर्म एनर्जी सिक्योरिटी को मजबूत करने और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तहत यह योजना शुरू की गई है। इसे 2030-31 फाइनेंशियल ईयर तक लागू करने के लिए 84,084 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है।

कमर्शियल LPG सिलेंडर में मिली राहत

देशभर में 1 अगस्त से 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती की गई है। ANI के अनुसार, कोलकाता में यह कटौती 209 रुपये और दिल्ली में 202 रुपये तक की गई है। इस बदलाव के बाद कोलकाता में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब 2,872.50 रुपये में मिलेगा। यह लगातार दूसरी बार है जब कमर्शियल एलपीजी की कीमत में मासिक कटौती हुई है, इससे पहले जुलाई में भी इसी तरह की राहत दी गई थी।

घरेलू उपभोक्ताओं को नहीं मिली राहत

लेकिन देश के घरेलू उपभोक्ताओं के लिए यह राहत नहीं है। यह कटौती सिर्फ 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर पर लागू है, जिसका इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यवसाय करते हैं। घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी आम घरेलू उपभोक्ता के लिए रसोई गैस की कीमत पहले जैसी ही बनी रहेगी।