कारोबार

Gold Rate Today: लुढ़क गए सोने के दाम, जानिए क्या रह गए हैं 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today: सोने की घरेलू और वैश्विक कीमतों में आज बुधवार को गिरावट देखी जा रही है। 24, 22 और 18 कैरेट सोना आज कम दाम पर मिल रहा है।

2 min read
Nov 12, 2025
सोने की कीमत में गिरावट देखी जा रही है। (PC: Gemini)

Gold Silver Price Today: सोने की कीमतों में आज बुधवार को गिरावट देखी जा रही है। घरेलू हाजिर बाजार में भाव लाल निशान पर ट्रेड करते देखे जा रहे हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 310 रुपये की गिरावट के साथ 1,25,660 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोने का भाव 1,15,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। वहीं, 18 कैरेट सोने का रेट 94,280 रुपये प्रति 10 ग्राम है। घरेलू वायदा बाजार में भी सोने की कीमतें लाल निशान पर ट्रेड करती दिखी हैं। शुरुआती कारोबार में एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का वायदा भाव 63 रुपये की मामूली गिरावट के साथ 1,23,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

कैरेटसोने का भाव (₹ प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट1,25,660
22 कैरेट1,15,200
18 कैरेट94,280

चांदी की कीमतों में आई तेजी

सोने से इतर चांदी की कीमतों में बुधवार को तेजी देखी जा रही है। घरेलू हाजिर भाव हरे निशान पर हैं। गुड रिटर्न्स के अनुसार, दिल्ली में चांदी का हाजिर भाव 2000 रुपये की बढ़त के साथ 1,62,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। घरेलू वायदा बाजार में भी चांदी हरे निशान पर ट्रेड करती दिखी है। एमसीएक्स पर चांदी का वायदा भाव 0.50 फीसदी या 772 रुपये की बढ़त के साथ 1,55,459 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

सोने की वैश्विक कीमतों में गिरावट

सोने की वैश्विक कीमतों में आज गिरावट देखी जा रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक भाव 0.04 फीसदी या 1.70 डॉलर की गिरावट के साथ 4,114.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.43 फीसदी या 17.91 डॉलर की गिरावट के साथ 4108.94 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी के वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में मिला-जुला रुख देखा जा रहा है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव मंगलवार सुबह 0.45 फीसदी या 0.21 डॉलर की बढ़त के साथ 50.96 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सिल्वर स्पॉट 0.29 फीसदी या 0.14 डॉलर की गिरावट के साथ 51.07 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें

SBI से 15 लाख रुपये का Personal Loan लेने के लिए कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी, EMI भी जानिए

Published on:
12 Nov 2025 10:40 am
Also Read
View All

अगली खबर