कारोबार

Gold Rate Today: सोने की कीमतों ने खाई पलटी, गिर गए भाव, चांदी में जबरदस्त मंदी, जानिए 24, 22, 18, 14 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Rate Today: सोने की कीमतों में उच्च स्तरों से मुनाफावसूली देखने को मिली है। इससे भाव गिर गए हैं। वहीं, चांदी में बड़ी गिरावट देखी गई है।

2 min read
Mar 05, 2026
सोने-चांदी में गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Rate Today: सोने की कीमतों ने गुरुवार को दोपहर आते-आते पलटी खा ली है। शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर ट्रेड कर रही कीमतें अब लाल निशान पर आ गई हैं। घरेलू वायदा बाजार में भी सोना गिरावट के साथ ट्रेड करता दिखा। एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का भाव 0.28 फीसदी या 445 रुपये की गिरावट के साथ 1,61,080 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। उधर चांदी में जबरदस्त गिरावट देखी जा रही है। एमसीएक्स पर चांदी का भाव 6,341 रुपये की गिरावट के साथ 2,59,219 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

ये भी पढ़ें

Gold Silver Prices Today: होली के बाद सोने-चांदी की कीमतों में दिख रहा बड़ा एक्शन, जानिए क्या हैं आज के भाव

हाजिर बाजार में सोने के भाव

सोने के घरेलू हाजिर भाव की बात करें, तो इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के अनुसार, आज 24 कैरेट सोना 1,59,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 22 कैरेट सोना 1,56,010 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 20 कैरेट सोना 1,42,270 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। 18 कैरेट सोना 1,29,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, 14 कैरेट सोना 1,03,100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में सोने का रेट

मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स में आज गुरुवार को 22 कैरेट सोना 1,49,900 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। 18 कैरेट सोना 1,22,650 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 14 कैरेट सोना 95,390 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

तनिष्क में सोने का भाव

तनिष्क गुरुवार, 5 मार्च 2025 को 22 कैरेट सोना 1,51,200 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। तनिष्क 18 कैरेट सोना 1,23,710 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है। वहीं, 24 कैरेट सोना 1,64,950 रुपये प्रति 10 ग्राम में बेच रहा है।

ज्वैलरी ब्रांड24 कैरेट (₹/10 ग्राम)22 कैरेट (₹/10 ग्राम)18 कैरेट (₹/10 ग्राम)14 कैरेट (₹/10 ग्राम)
मालाबार गोल्ड एंड डायमंड्स1,49,9001,22,65095,390
तनिष्क1,64,9501,51,2001,23,710
कल्याण ज्वैलर्स1,49,900
जोयालुक्कास1,63,5301,49,9001,22,650

कल्याण ज्वैलर्स में सोने का रेट

कल्याण ज्वैलर्स में आज गुरुवार, 5 मार्च को 22 कैरेट सोने का रेट 1,49,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

जोयालुक्कास में सोने का रेट

जोयालुक्कास में गुरुवार, 5 मार्च 2025 को 24 कैरेट सोना 1,63,530 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। यहां 22 कैरेट सोना 1,49,900 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है। वहीं, 18 कैरेट सोना 1,22,650 रुपये प्रति 10 ग्राम में मिल रहा है।

ये भी पढ़ें

चीन से आई एक खबर और उछल गए रिलायंस और MRPL जैसी रिफाइनरी कंपनियों के शेयर, सरकारी तेल कंपनियों में भी तेजी

Also Read
View All

अगली खबर