कारोबार

Gold Rate Today on 26 May 2026: उधर अमेरिका ने किया ईरान पर हमला और इधर गिर गए सोने के भाव, जानिए 24, 22 और 18 कैरेट गोल्ड के रेट

Gold Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ने और क्रूड ऑयल की कीमतों में उछाल से महंगाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। इसका सीधा असर सोने की कीमतों पर दिखा है। सोना लाल निशान पर ट्रेड कर रहा है।

2 min read
May 26, 2026
Gold Rate में गिरावट देखी जा रही है। (PC: AI)

Gold Silver Price Today: सोने की घरेलू हाजिर कीमतों में आज मंगलवार को गिरावट देखी जा रही है। गुड रिटर्न्स के अनुसार, सुबह 9 बजकर 50 मिनट पर 24 कैरेट गोल्ड का रेट 490 रुपये की गिरावट के साथ 1,59,040 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट गोल्ड का रेट 450 रुपये गिरकर 1,45,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। वहीं, 18 कैरेट गोल्ड का रेट 320 रुपये गिरकर 1,19,320 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

ये भी पढ़ें

Gold Price: क्या भविष्य में 22 गुना महंगा हो जाएगा सोना? Rich Dad Poor Dad के लेखक ने किया बड़ा दावा

24, 22, 18 कैरेट गोल्ड के रेट

गोल्ड (कैरेट)आज का भाव(रुपये प्रति 10 ग्राम)कल का भाव(रुपये प्रति 10 ग्राम)बदलाव
24 कैरेट1,59,040 1,59,530-490
22 कैरेट1,45,8001,46,250-450
18 कैरेट1,19,3201,19,640-320

क्यों गिरे सोने के दाम?

अमेरिका द्वारा ईरान पर ताजा अटैक करने के बाद कच्चे तेल के दाम बढ़ गए हैं। इससे महंगाई को लेकर चिंताएं फिर बढ़ गई हैं। साथ ही लंबे समय तक ब्याज दरें उच्च बने रहने की आशंकाओं को भी बल मिला है। यही कारण है कि आज सोने में गिरावट देखने को मिली है। उच्च ब्याज दरें सोने की कीमत पर दबाव बनाती हैं।

मिडिल ईस्ट में फिर से बढ़ गया तनाव

ईरान के टॉप नेगोशिएटर और विदेश मंत्री अमेरिका के साथ संभावित समझौते पर कतर के प्रधानमंत्री से बातचीत के लिए दोहा में थे। इसी वार्ता के दौरान अमेरिकी सेना ने दक्षिणी ईरान में कई ठिकानों पर हमले कर दिए। इन ठिकानों में बारूदी सुरंगें बिछाने की कोशिश कर रही नौकाएं और मिसाइल लॉन्च साइट्स शामिल थीं। अमेरिकी सेना ने इन हमलों को रक्षात्मक कार्रवाई बताया। इस हमले के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है।

बड़े शहरों में गोल्ड के रेट

शहर24 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)18 कैरेट सोना (रुपये प्रति 10 ग्राम)
चेन्नई (Gold Rate in Chennai)₹1,60,690₹1,47,300₹1,23,600
मुंबई (Gold Rate in Mumbai)₹1,58,890₹1,45,650₹1,19,170
दिल्ली (Gold Rate in Delhi)₹1,59,040₹1,45,800₹1,19,320
कोलकाता (Gold Rate in Kolkata)₹1,58,890₹1,45,650₹1,19,170
बेंगलुरु (Gold Rate in Bangalore)₹1,58,890₹1,45,650₹1,19,170
हैदराबाद (Gold Rate in Hyderabad)₹1,58,890₹1,45,650₹1,19,170
केरल (Gold Rate in Kerala)₹1,58,890₹1,45,650₹1,19,170
पुणे (Gold Rate in Pune)₹1,58,890₹1,45,650₹1,19,170
वडोदरा (Gold Rate in Vadodara)₹1,58,940₹1,45,700₹1,19,220
अहमदाबाद (Gold Rate in Ahmedabad)₹1,58,940₹1,45,700₹1,19,220
जयपुर (Gold Rate in Jaipur)₹1,59,040₹1,45,800₹1,19,320

चांदी का हाजिर भाव (Silver Price Today)

चांदी की घरेलू हाजिर कीमतें आज मंगलवार को बिना किसी बदलाव के साथ ट्रेड करती दिखीं। गुडरिटर्न्स पर सुबह 9 बजकर 54 मिनट पर चांदी का भाव बिना किसी बदलाव के साथ 2,85,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बना हुआ था।

सोने का वैश्विक भाव

सोने की वैश्विक कीमतों में आज मिला-जुला ट्रेंड देखने को मिला है। कॉमेक्स पर सोने का भाव 0.37 फीसदी या 16.90 डॉलर की बढ़त के साथ 4,573.30 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, गोल्ड स्पॉट इस समय 0.71 फीसदी या 32.44 डॉलर की गिरावट के साथ 4,538.06 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

चांदी का वैश्विक भाव

चांदी की वैश्विक कीमतों में भी आज मिला जुला ट्रेंड देखने को मिला है। कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक भाव 1.12 फीसदी या 0.85 डॉलर की बढ़त के साथ 77.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सिल्वर स्पॉट इस समय 1.71 फीसदी या 1.33 डॉलर की गिरावट के साथ 76.74 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी।

MCX पर सोने-चांदी के रेट

एमसीएक्स एक्सचेंज पर सोने का घरेलू वायदा भाव सुबह 10 बजे 0.57 फीसदी या 908 रुपये की गिरावट के साथ 1,58,173 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का घरेलू वायदा भाव इस समय 1.55 फीसदी या 4,294 रुपये की गिरावट के साथ 2,72,422 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता दिखा।

ये भी पढ़ें

Gold Jewellery Rules: घर में कितना सोना रखना लीगल है? जानिए क्या है नियम
Also Read
View All