कारोबार

Gold Silver Price Today: दिवाली से पहले फिर बढ़े सोने-चांदी के दाम, खरीदारी से पहले जान लें आज के ताजा रेट

Gold Silver Price Today: दिवाली से पहले सोने की कीमतों में कोई गिरावट नहीं आई है बल्कि सोना और महंगा हो गया है, आज सोने में 800 रुपए की वृद्धि देखने को मिली आइए जानते है पुरी खबर

3 min read
Oct 30, 2024

Gold Silver Price Today: दीपावली के मौके पर सोना-चांदी के दामों में लगातार उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है, और दोनों कीमती धातुएं अपनी ऊंचाई पर पहुंच चुकी हैं। यदि आप इस दिवाली सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो पहले इनके ताजा दामों पर नजर जरूर डालें। सर्राफा बाजार के अनुसार, आज 30 अक्टूबर को सोने और चांदी की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, हालांकि पिछले 24 घंटों में इनके भावों में वृद्धि दर्ज की गई है। आपको बता दें कि दो दिन पहले सोने और चांदी के दाम स्थिर थे, फिर कल इनकी कीमतों में हल्की गिरावट आई थी।

सोने में 800 रुपए की वृद्धि देखने को मिली (Gold Silver Price Today)

आज सोने में 800 रुपए की वृद्धि देखने को मिली, जिसके चलते सोना अब 81,400 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया है। वहीं, जेवराती सोने के भावों में भी 750 रुपये की वृद्धि हुई है, जिससे इसका मूल्य अब 76,300 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया है। इसके अलावा, चांदी के दामों में भी लगातार बढ़ोतरी जारी है। आज चांदी की कीमत में 1500 रुपये का इजाफा हुआ है, जिससे इसका नया भाव 1,00,500 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है। दीपावली के इस शुभ अवसर पर सोना और चांदी की कीमतों में आई इस बढ़ोतरी ने निवेशकों और ग्राहकों का ध्यान खींचा है।

देश के प्रमुख शहरों में आज के सोने-चांदी का भाव (Gold Silver Price Today)

मुंबई(Mumbai)

आज मुंबई में 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव प्रति 10 ग्राम ₹78,380 है, जबकि 22 कैरेट सोने का भाव ₹74,650 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत ₹1,08,000 प्रति किलोग्राम दर्ज की गई है।

दिल्ली(Delhi)

आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव ₹80,635 प्रति 10 ग्राम है, और 22 कैरेट सोने का भाव ₹73,861 प्रति 10 ग्राम। चांदी की कीमत ₹1,08,000 प्रति किलोग्राम है।

जयपुर(Jaipur)

आज जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव ₹79,611 प्रति 10 ग्राम, और 22 कैरेट सोने का भाव ₹72,923 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत ₹1,08,000 प्रति किलोग्राम है।

नोएडा(Noida)

आज नोएडा में 24 कैरेट सोने का भाव ₹81,310 प्रति 10 ग्राम, और 22 कैरेट सोने का भाव ₹74,550 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत ₹1,03,100 प्रति किलोग्राम है।

लखनऊ(Lucknow)

आज लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव ₹78,490 प्रति 10 ग्राम, और 22 कैरेट सोने का भाव ₹74,550 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत ₹1,08,000 प्रति किलोग्राम है।

गुरुग्राम(Gurgaon)

आज गुरुग्राम में 24 कैरेट सोने का भाव ₹79,963 प्रति 10 ग्राम, और 22 कैरेट सोने का भाव ₹74,750 प्रति 10 ग्राम है। चांदी की कीमत ₹1,08,000 प्रति किलोग्राम है।

सोने-चांदी की कीमतों में मंहगाई का कारण (Gold Silver Price Today)

अंतरराष्ट्रीय बाजार: अमेरिकी डॉलर की कमजोरी और अंतरास्ट्रीय आर्थिक उथल पुथल के चलते निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिससे सोने की मांग बढ़ रही है।

त्योहारी मांग: दिवाली और धनतेरस जैसे त्योहारों के निकट आने से सोने-चांदी Gold Silver Price Today की मांग में वृद्धि हुई है, जिससे दामों में उछाल आया है।

सोने की शुद्धता की पहचान कैसे करें? जानें हॉलमार्क पर ध्यान देना क्यों जरुरी है (Gold Silver Price Today)

सोना खरीदते समय उसकी शुद्धता की जांच करना बहुत जरुरी होता है। उपभोक्ताओं को हमेशा सोने की गुणवक्ता सुनिश्चित करने के लिए हॉलमार्क का ध्यान रखना चाहिए। हॉलमार्क, सोने Gold Silver Price Today की शुद्धता की सरकारी गारंटी है, जो ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) द्वारा प्रमाणित होती है। हॉलमार्किंग प्रक्रिया भारतीय मानक ब्यूरो अधिनियम के तहत निर्धारित नियमों और विनियमों के अनुसार होती है, जो उपभोक्ताओं को शुद्ध सोना खरीदने का भरोसा देती है।

22 और 24 कैरेट सोने में क्या है अंतर? (Gold Silver Price Today)

सोने की शुद्धता को समझने के लिए 22 और 24 कैरेट सोने के बीच के अंतर को जानना आवश्यक है। 24 कैरेट सोना 99.9% शुद्ध होता है, लेकिन इसकी नाजुकता के कारण इसे आभूषण बनाने के लिए उपयुक्त नहीं माना जाता है। वहीं, 22 कैरेट सोना लगभग 91% शुद्ध होता है। इसमें 9% अन्य धातुओं, जैसे तांबा, चांदी और जिंक, मिलाए जाते हैं। इन धातुओं के मिश्रण से सोने की मजबूती और टिकाऊपन में वृद्धि होती है, जिससे आभूषण अधिक मजबूत और पहनने में आरामदायक बनते हैं। इसलिए, अधिकांश ज्वेलर्स 22 कैरेट सोने में आभूषण बेचते हैं। यह ग्राहकों को न केवल आकर्षक डिजाइन प्रदान करता है, बल्कि उनके लिए टिकाऊ और पहनने योग्य विकल्प भी सुनिश्चित करता है। ग्राहक हॉलमार्क के माध्यम से अपनी खरीदी गई सोने की शुद्धता की पुष्टि कर सकते हैं।

Published on:
30 Oct 2024 01:13 pm
Also Read
View All

अगली खबर