कारोबार

Bank of Maharashtra से लें 20 साल के लिए 30 लाख का होम लोन तो क्या बनेगी EMI, कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी?

Home Loan Interest Rates: बैंक ऑफ महाराष्ट्र सबसे कम ब्याज दर 7 फीसदी पर होम लोन ऑफर कर रहा है। मानसून धमाका कैंपेन के तहत बैंक ने प्रोसेसिंग फीस भी माफ कर रखी है।
3 min read
Aug 03, 2026
Home Loan
सरकारी बैंक होम लोन पर कम ब्याज दर ऑफर कर रहे हैं। (PC: AI)

Home Loan EMI Calculator: होम लोन एक ऐसा कर्ज है, जिसे चुकाने में आपकी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा बीत जाता है। अगर ईएमआई बड़ी हो, तो आपको लंबे समय तक वित्तीय तंगी का सामना करना पड़ सकता है। निवेश एवं टैक्स सलाहकार बलवंत जैन के अनुसार, आपके सभी लोन्स की कुल ईएमआई आपकी मंथली सैलरी के 30 से 40 फीसदी से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, बैंक कुल ईएमआई के सैलरी के 50 फीसदी तक पहुंचने तक लोन दे देते हैं।

30% तक है सेफ जोन

जैन के अनुसार, आपके सभी लोन्स की कुल ईएमआई अगर सैलरी के 30 फीसदी तक सीमित है, तो आप सेफ जोन में कहे जा सकते हैं। इससे आपके पास रोजमर्रा के खर्चों, इमरजेंसी सेविंग्स और इन्वेस्टमेंट्स के लिए पर्याप्त पैसा बच जाएगा। अगर कुल ईएमआई सैलरी के 40% तक है, तो भी आप मैनेजेबल जोन में हैं। अगर आपके पास होम लोन है, तो यह लिमिट स्टैंडर्ड मानी जा सकती है। वहीं, अगर यह लिमिट 40 फीसदी से अधिक है, तो आप हाई रिस्क जोन में हैं। यह आपके मंथली बजट को बिगाड़ सकता है। ऐसी स्थिति में आप जॉब बदलने या अचानक कोई बड़ा खर्च आ जाने पर वित्तीय संकट में फंस सकते हैं।

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में है सबसे कम ब्याज दर

होम लोन पर सबसे कम ब्याज दर इस समय बैंक ऑफ महाराष्ट्र ऑफर कर रहा है। यह एक सरकारी बैंक है। बैंक ने एक सीमित अवधि के लिए मानसून धमाका कैंपेन लॉन्च किया है। इसमें बैंक ने होम लोन पर ब्याज दर को 7 फीसदी तक घटा दिया है। यह रेट सिर्फ वेतनभोगी लोगों के लिए है और सिबिल स्कोर 800 या इससे अधिक होना चाहिए। इसके साथ ही बैंक ने प्रोसेसिंग फीस से भी छूट दी है। इसके अलावा डॉक्यूमेंटेशन चार्जेज भी जीरो कर दिये हैं।

सोर्स: बैंक ऑफ महाराष्ट्र की वेबसाइट

30 लाख के होम लोन पर कितनी बनेगी EMI

अगर आप 7 फीसदी ब्याज दर पर 30 लाख का होम लोन 20 साल के लिए लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 23,259 रुपये की बनेगी। इस लोन में आप कुल ब्याज 25,82,152 रुपये चुकाएंगे। अगर आप यह लोन 25 साल के लिए लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 21,203 रुपये की बनेगी। यहां आप कुल ब्याज 33,61,013 रुपये चुकाएंगे। अगर आप यह लोन 30 साल के लिए लेते हैं, तो मंथली ईएमआई 19,959 रुपये की बनेगी। यहां आप कुल ब्याज 41,85,267 रुपये चुकाएंगे।

लोन राशिलोन अवधिमासिक EMIकुल ब्याजन्यूनतम मासिक सैलरी (अनुमान)
₹30,00,00020 साल₹23,259₹25,82,152₹46,518
₹30,00,00025 साल₹21,203₹33,61,013₹42,406
₹30,00,00030 साल₹19,959₹41,85,267₹39,918

कितनी होनी चाहिए आपकी सैलरी

आमतौर पर बैंक कुल ईएमआई के मंथली सैलरी के 50 फीसदी तक जाने तक का होम लोन दे देते हैं। अगर आपके पास पहले से कोई लोन नहीं है, और आप यह लोन 20 साल के लिए लेना चाहते हैं, तो आपकी न्यूनतम मंथली सैलरी 46,518 रुपये होनी चाहिए। अगर आप यह लोन 25 साल के लिए लेते हैं, तो आपकी न्यूनतम मंथली सैलरी 42,406 रुपये होनी चाहिए। वहीं, आप यह लोन 30 साल के लिए लेते हैं, तो आपकी न्यूनतम मंथली सैलरी 39,918 रुपये होनी चाहिए। यह कैलकुलेशन सिर्फ एक अनुमान है। हर बैंक की अपनी एक अलग पॉलिसी हो सकती है। ऐसे में इस रकम में बदलाव भी आ सकता है।

(डिस्क्लेमर: होम लोन पर ब्याज दर और अप्रूव होने वाली लोन राशि ग्राहक की जॉब, सिबिल स्कोर, सैलरी, पुराना बैंकिंग व्यवहार और ईएमआई चुकाने की क्षमता जैसे फैक्टर्स पर भी निर्भर करती है।)

Updated on:
03 Aug 2026 04:30 pm
Published on:
03 Aug 2026 04:30 pm