कारोबार

Bonus Issue: LIC शेयरहोल्डर्स के लिए खुशखबरी, बोनस शेयर का हो सकता है ऐलान, जानें पूरी डिटेल

LIC share price today: LIC का शेयर बुधवार को 5.38 फीसदी उछाल देखने को मिला। क्योंकि बोर्ड 13 अप्रैल को बोनस शेयर पर फैसला करेगा। इसके साथ ही Q3 में मुनाफा 17.46 फीसदी बढ़कर 12,930 करोड़ रुपए रहा।
2 min read
Apr 08, 2026
LIC board to decide on bonus shares on April 13, share price jumps 5% in a day
LIC शेयरहोल्डर्स के लिए बड़ी खबर। फोटो: एआइ

बुधवार को शेयर बाजार में तेजी के साथ सरकारी बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के शेयर में भी तेजी आई। LIC के शेयर 5 फीसदी से ज्यादा उछलकर 783.25 रुपए प्रति शेयर पर पहुंच गए। इस तेजी की दो बड़ी वजहें रहीं। पहली, कंपनी के बोर्ड ने 13 अप्रैल को बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार करने की घोषणा की। दूसरी, अमेरिका-ईरान युद्धविराम समझौते के बाद पूरे शेयर बाजार में जोरदार खरीददारी देखी गई। इसके अलावा कंपनी के दिसंबर तिमाही के मजबूत नतीजे भी निवेशकों का भरोसा बढ़ाने में काम आए।

LIC बोनस शेयर की घोषणा से निवेशकों में उत्साह

LIC ने 7 अप्रैल को स्टॉक एक्सचेंज में दाखिल एक फाइलिंग में बताया कि कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक सोमवार 13 अप्रैल 2026 को होगी। इस बैठक में बोनस शेयर जारी करने के प्रस्ताव पर विचार किया जाएगा और उसे शेयरहोल्डर्स की मंजूरी के लिए आगे भेजा जाएगा।

बोनस शेयर वे अतिरिक्त शेयर होते हैं जो कंपनी अपने मौजूदा शेयरहोल्डर्स को बिना किसी अतिरिक्त कीमत के देती है। यानी जिन निवेशकों के पास पहले से LIC के शेयर हैं, उन्हें इस फैसले का सीधा फायदा मिल सकता है। इस कदम से बड़ी संख्या में निवेशकों ने LIC के शेयर खरीदने शुरू कर दिए हैं।

बाजार की बड़ी तेजी ने भी दिया साथ

LIC का शेयर मंगलवार को 743.20 रुपए पर बंद हुआ था और बुधवार को यह 780 रुपए पर खुला। कारोबार के दौरान यह 783.25 रुपए तक पहुंचा यानी एक दिन में 5.38 फीसदी की तेजी आई। एक हफ्ते के नजरिए से शेयर 4.56 फीसदी चढ़ा है लेकिन एक महीने में यह 5.14 फीसदी नीचे आया है। साल की शुरुआत से अब तक यानी YTD आधार पर शेयर 8.54 फीसदी और एक साल में 0.61 फीसदी नीचे है। हालांकि जिन निवेशकों ने 2022 में LIC के IPO के समय इसमें पैसा लगाया था उनके लिए तीन साल में यह शेयर 41.68 फीसदी रिटर्न दे चुका है।

Q3 नतीजों ने दिखाई वित्तीय ताकत

LIC का तीसरी तिमाही यानी अक्टूबर से दिसंबर 2025 का प्रदर्शन भी काफी मजबूत रहा। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 17.46 फीसदी बढ़कर 12,930.44 करोड़ रुपए रहा। पिछले साल इसी तिमाही में यह मुनाफा 11,008.65 करोड़ रुपए था। तिमाही आधार पर भी यह 28 फीसदी की बढ़ोतरी है क्योंकि FY26 की दूसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 10,098 करोड़ रुपए था।

नेट प्रीमियम इनकम और फर्स्ट ईयर प्रीमियम में जोरदार उछाल

कंपनी की नेट प्रीमियम इनकम FY26 की तीसरी तिमाही में सालाना आधार पर 17.76 फीसदी बढ़कर 1.26 लाख करोड़ रुपए हो गई, जो पीछली FY25 की तीसरी तिमाही में 1.07 लाख करोड़ रुपए थी। फर्स्ट ईयर प्रीमियम में तो और भी ज्यादा जोरदार ग्रोथ देखने को मिली। यह FY26 की तीसरी तिमाही में 45.2 फीसदी उछलकर 10,648.46 करोड़ रुपए पर पहुंच गया जो पिछले साल इसी तिमाही में 7,333.59 करोड़ रुपए था। यह आंकड़ा बताता है कि नए ग्राहक LIC की पॉलिसियों की तरफ तेजी से आकर्षित हो रहे हैं।

Updated on:
08 Apr 2026 12:22 pm
Published on:
08 Apr 2026 12:22 pm