कारोबार

Stock Market: सरकारी बैंकों और केमिकल सेक्टर के शेयरों में अच्छी खरीदारी से हरे निशान पर बंद हुआ सेंसेक्स, जानिए किन स्टॉक्स में आई सबसे अधिक गिरावट

PSU Bank Share Rise: सेंसेक्स पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी रिलायंस, एसबीआई, बीईएल और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में दर्ज हुई। इटरनल, टाइटन और एचयूएल के शेयर भी हरे निशान पर बंद हुए हैं।
2 min read
Aug 06, 2026
Share Market Today
Share Market बढ़त लेकर बंद हुआ है। (PC: AI)

Share Market on 6th August: भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को बढ़त लेकर बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.48 फीसदी या 373 अंक की बढ़त के साथ 78,954 पर बंद हुआ है। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान पर और 16 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.05 फीसदी या 11.35 अंक की बढ़त के साथ 24,636 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

PC: BSE

रियल एस्टेट शेयरों में सबसे अधिक गिरावट

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक गिरावट निफ्टी रियल्टी में 1.32 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा निफ्टी मीडिया में 1.28 फीसदी, निफ्टी एफएमसीजी में 0.03 फीसदी, निफ्टी आईटी में 0.95 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.99 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.23 फीसदी, निफ्टी सीमेंट में 0.91 फीसदी और निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस एक्स-बैंक में 0.33 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी केमिकल्स में 1.30 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.79 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.31 फीसदी और निफ्टी पीएसयू बैंक में 2.20 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में आई सबसे अधिक तेजी

कंपनी का नामशेयर प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज (%)
रिलायंस इंडस्ट्रीज1,325.003.52
एसबीआई1,085.002.84
बीईएल399.202.36
इटरनल316.251.90
टाइटन कंपनी4,998.001.74
श्रीराम फाइनेंस1,141.001.66
सिप्ला1,477.001.25
नेस्ले इंडिया1,535.000.99
अपोलो हॉस्पिटल्स8,974.500.72
सन फार्मा1,951.000.57
आईसीआईसीआई बैंक1,457.500.51
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज263.100.44
एक्सिस बैंक1,256.000.17
एलएंडटी4,061.800.12

निफ्टी-50 के इन शेयरों में आई सबसे अधिक गिरावट

कंपनी का नामलेटेस्ट ट्रेडिंग प्राइस (₹)प्रतिशत चेंज (%)
पावर ग्रिड270.75-3.90
टाटा स्टील189.30-1.91
जेएसडब्ल्यू स्टील1,307.90-1.66
टीसीएस2,373.00-1.66
बजाज ऑटो11,620.00-1.53
भारती एयरटेल1,948.00-1.52
इंडिगो5,318.50-1.51
कोटक महिंद्रा बैंक394.00-1.50
महिंद्रा एंड महिंद्रा3,406.00-1.43
एनटीपीसी345.00-1.40
टाटा मोटर्स डीवीआर (TMPV)345.35-1.27
हिंदाल्को1,027.00-1.25
बजाज फाइनेंस1,144.80-1.21
एचसीएल टेक1,335.00-1.11
टेक महिंद्रा1,632.20-1.08
ओएनजीसी237.80-1.00
Updated on:
06 Aug 2026 04:17 pm
Published on:
06 Aug 2026 04:15 pm