6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

HAL Share Price 6th August: गोल्डमैन सैश की ‘बाय’ रेटिंग के बाद शेयर में आया 5% का उछाल, टार्गेट प्राइस भी बढ़ाया

HAL Target Price: गोल्डमैन सैश ने हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) की रेटिंग 'Buy' कर टार्गेट प्राइस 5,870 रुपये तय किया है। Tejas Mk1A डिलीवरी और इंजन सप्लाई में सुधार की उम्मीद से शेयर में 5 प्रतिशत से अधिक की तेजी देखने को मिली।
2 min read
Google source verification
Stock Market

एचएएल के शेयर में तेजी आई है। (PC: AI)

Goldman Sachs Report On HAL Share: रक्षा उपकरण बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के शेयरों में गुरुवार को जोरदार तेजी देखने को मिली। कंपनी का शेयर कारोबार के दौरान करीब 5 प्रतिशत तक उछल गया। इस तेजी की सबसे बड़ी वजह यह रही कि वैश्विक ब्रोकरेज फर्म गोल्डमैन सैश (Goldman Sachs) ने शेयर की रेटिंग अपग्रेड कर दी। ब्रोकरेज ने HAL की रेटिंग को पहले के 'Neutral' से बढ़ाकर 'Buy' कर दिया है और साथ ही टार्गेट प्राइस भी बढ़ा दिया है। इस फैसले के बाद निवेशकों की दिलचस्पी शेयर में बढ़ती नजर आई।

Goldman Sachs ने कितना दिया Target Price

गोल्डमैन सैश ने HAL का टार्गेट प्राइस 5,545 रुपये से बढ़ाकर 5,870 रुपये कर दिया है। यह कंपनी पर अक्टूबर 2025 में कवरेज शुरू करने के बाद पहली बार किया गया अपग्रेड है। नया टार्गेट प्राइस करीब 26 प्रतिशत की बढ़त का संकेत देता है। ब्रोकरेज का मानना है कि आने वाले महीनों में कंपनी के कारोबार में सुधार और उत्पादन गति बढ़ने से शेयर को मजबूती मिल सकती है।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (Hindustan Aeronautics Share Price)

NSE पर आज शेयर 5.34 फीसदी या 248 रुपये की तेजी के साथ 4,893 रुपये पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर ने पिछले 1 हफ्ते में 6.84 फीसदी, 1 महीने में 10.23 फीसदी और 1 साल में 7.85 फीसदी का रिटर्न दिया है।

तीन वजहों से बढ़ा भरोसा

ब्रोकरेज ने शेयर पर टार्गेट प्राइस बढ़ाने और रेटिंग अपडेट करने के पीछे अपनी रिपोर्ट में तीन प्रमुख कारण बताए हैं। पहला, लगभग दो साल की देरी के बाद चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही से एलसीए तेजस एमके1ए फाइटर जेट (Tejas Mk1A) की डिलीवरी में तेजी आने की उम्मीद है। दूसरा, चैनल जांच के आधार पर अनुमान है कि जीई एयरोस्पेस (GE Aerospace) चालू वित्त वर्ष की दूसरी छमाही से एफ-404 इंजन की सप्लाई को नियमित कर सकता है। तीसरा, बाजार के मौजूदा अनुमान केवल तेजस एमके1ए प्रोग्राम पर ज्यादा केंद्रित हैं, जबकि कंपनी के अन्य प्लेटफॉर्म की संभावित डिलीवरी को पूरी तरह शामिल नहीं किया गया है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)