6 अगस्त 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Crude Oil 3 दिन में 11% हुआ सस्ता, जानिए आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

Crude Oil Price News: कच्चे तेल की कीमतें फिलहाल 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे हैं। E20 पेट्रोल की गुणवत्ता पर उठे सवालों के बीच SIAM ने आंकड़ों की पुष्टि का हवाला देते हुए अपना पत्र वापस ले लिया है। इधर देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं।
2 min read
Google source verification
Petrol Diesel Price Update In Jaipur City

Petrol Diesel के दाम स्थिर हैं। (फोटो: Ani)

Petrol Diesel Price Today 6th August 2026: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती बातचीत और समझौते की संभावनाओं के कारण ग्लोबल क्रूड ऑयल मार्केट में कच्चे तेल के दाम फिलहाल 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे हैं। वहीं, देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गुरुवार को भी कोई बदलाव नहीं हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत में फ्यूल के दाम 25 मई को हुए आखिरी संशोधन के बाद से स्थिर बने हुए हैं। इसी बीच E20 पेट्रोल की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों पर ऑटो उद्योग संगठन SIAM ने अपना पहले भेजा गया पत्र वापस ले लिया है और कहा है कि उसमें दिए गए आंकड़ों की पहले पूरी तरह पुष्टि करना जरूरी है।

Crude Oil की कीमत 80 डॉलर से नीचे

अंतरराष्ट्रीय बाजार में गुरुवार सुबह ब्रेंट क्रूड की कीमत करीब 79 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड करती दिखी। वहीं, अमेरिकी WTI क्रूड 75 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड करता दिखा। इस हफ्ते के तीन कारोबारी सत्रों में WTI करीब 11 फीसदी टूट चुका है। गिरावट की बड़ी वजह ईरान और ओमान के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) से होकर जाने वाले शिपिंग रूट के लिए हुआ एक समझौता है, जिससे मध्य पूर्व से ऊर्जा की आपूर्ति बढ़ने की उम्मीद जगी है।

देश में ईंधन के दाम स्थिर

देश के विभिन्न शहरों में गुरुवार को भी पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ। पिछले करीब दो महीने से फ्यूल की रिटेल कीमतें स्थिर हैं। यह स्थिति तब है जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

शहरपेट्रोल (₹/लीटर)डीजल (₹/लीटर)
नई दिल्ली₹102.12₹95.20
मुंबई₹111.18₹97.83
कोलकाता₹113.51₹99.82
चेन्नई₹107.76₹99.55
गुरुग्राम₹102.97₹95.64
नोएडा₹101.89₹95.37
बेंगलुरु₹111.68₹99.56
भुवनेश्वर₹109.33₹101.02
चंडीगढ़₹101.54₹89.47
हैदराबाद₹115.69₹103.82
लखनऊ₹101.86₹95.36
पटना₹113.37₹99.36
जयपुर₹112.69₹97.78
तिरुवनंतपुरम₹115.49₹104.40

E20 पेट्रोल पर SIAM ने बदला रुख

सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) ने 28 जुलाई को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय को भेजा अपना एक पत्र वापस ले लिया है। पत्र में SIAM ने कहा था कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल के बाद कई वाहनों में फ्यूल इंजेक्टर, फ्यूल पंप, EGR वाल्व और अन्य इंजन पार्ट्स खराब होने की शिकायतें बढ़ी हैं। पत्र को वापस लेकर SIAM ने कहा कि जिन आंकड़ों का उल्लेख किया गया था, उनकी देश के अलग-अलग क्षेत्रों से विस्तृत जानकारी जुटाकर और सदस्य वाहन कंपनियों (OEMs) से व्यापक चर्चा के बाद ही पुष्टि की जा सकती है। इसी कारण संगठन ने अपना पहले भेजा गया पत्र वापस लेने का फैसला किया।

राजनीतिक बयान भी आया सामने

इस मामले पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दावा किया कि केंद्र सरकार के दबाव में SIAM ने E20 ईंधन को लेकर अपनी रिपोर्ट वापस ली। हालांकि SIAM ने अपने बयान में सिर्फ आंकड़ों की पुष्टि की आवश्यकता को पत्र वापस लेने की वजह बताया है।