5 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SIP Calculator: 25,000 रुपये की SIP से भी बन सकता है 10 करोड़ का रिटायरमेंट फंड, एनुअल स्टेप अप से मिलेगा फायदा

Step Up SIP: अगर आपका टार्गेट 50 साल की उम्र तक फाइनेंशियल फ्रीडम पाने का है या 10 करोड़ रुपये का रिटायरमेंट फंड तैयार करना है, तो सिर्फ SIP शुरू करना काफी नहीं है। हर साल निवेश बढ़ाने की स्टेप-अप रणनीति अपनाने से टार्गेट जल्दी हासिल किया जा सकता है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pawan Jayaswal

Aug 05, 2026

Investment Tips

म्यूचुअल फंड SIP के जरिए थोड़ा-थोड़ा बचाकर भी एक बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है। (PC: AI)

Mutual Fund SIP: आजकल नौकरीपेशा लोगों के बीच अर्ली रिटायरमेंट का आइडिया काफी पॉपुलर हो रहा है। आजकल के युवा नहीं चाहते कि वे 60 साल तक नौकरी करते रहें। वे फाइनेंशियल फ्रीडम प्राप्त करके 45-50 की उम्र में ही रिटायरमेंट लेना चाहते हैं। लेकिन ऐसा सिर्फ सोचने से नहीं होता। इसके लिए मजबूत और सतत इन्वेस्टमेंट प्लानिंग की जरूरत होती है। अगर आपका सपना 10 करोड़ रुपये का रिटायरमेंट फंड तैयार करने का है, तो सही रणनीति के साथ यह टार्गेट हासिल किया जा सकता है।

लॉन्ग टर्म तक म्यूचुअल फंड SIP में निवेश करके भी बड़ा फंड बनाया जा सकता है। हालांकि, सिर्फ हर महीने निवेश करना ही काफी नहीं होता। समय के साथ निवेश की रकम भी बढ़ाते जाएं, तो कम समय में बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है।

25,000 की SIP से कैसे बनेगा 10 करोड़ से ज्यादा का फंड?

अगर कोई निवेशक हर महीने 25,000 रुपये की SIP करता है और हर साल अपनी SIP राशि में 10% की बढ़ोतरी करता है, तो 25 साल में वह 10 करोड़ से ज्यादा का फंड बना सकता है। यहां 12% सालाना औसत रिटर्न माना गया है। यहां आपकी कुल निवेश राशि 2,95,04,117 रुपये होगी। इस निवेश में आपको 25 साल में कुल 7,73,84,534 रुपये ब्याज आय मिल सकती है। इस तरह कुल 10,68,88,652 रुपये का फंड जमा हो सकता है। हर साल निवेश बढ़ाने की वजह से कंपाउंडिंग का असर तेज होगा और टार्गेट तय समय में पूरा हो सकता है।

विवरणराशि / जानकारी
मासिक SIP₹25,000
हर साल SIP में बढ़ोतरी (एनुअल स्टेप-अप)10%
निवेश अवधि25 वर्ष
अनुमानित वार्षिक रिटर्न12%
कुल निवेश राशि₹2,95,04,117
अनुमानित ब्याज/रिटर्न₹7,73,84,534
मैच्योरिटी पर कुल फंड₹10,68,88,652

5% रखें एनुअल स्टेप अप तो 3 साल ज्यादा लगेंगे

कई लोग एसआईपी तो शुरू कर देते हैं, लेकिन सालों तक उसी रकम पर टिके रहते हैं। यही गलती टार्गेट को आपसे दूर कर सकती है। अगर हर साल एसआईपी में बढ़ोतरी सिर्फ 5% की जाए, तो 10 करोड़ का लक्ष्य पाने में करीब 28 साल लग सकते हैं। यानी टार्गेट तक पहुंचने में तीन साल ज्यादा लगेंगे। इस निवेश में आपकी एसआईपी की रकम 25 हजार रुपये होगी। हर साल SIP में बढ़ोतरी 5% होगी। निवेश अवधि 28 साल रहेगी। यहां आपका कुल निवेश 1,75,20,774 रुपये का रहेगा। इस निवेश में आपको 8,41,55,949 रुपये ब्याज आय के रूप में मिल सकते हैं। इस तरह कुल 10,16,76,724 रुपये का फंड बन सकता है। यह गणना 12% अनुमानित वार्षिक रिटर्न के आधार पर की गई है। वास्तविक रिटर्न बाजार की स्थिति के अनुसार कम या ज्यादा हो सकता है।

विवरणराशि / जानकारी
मासिक SIP₹25,000
हर साल SIP में बढ़ोतरी (एनुअल स्टेप-अप)5%
निवेश अवधि28 वर्ष
अनुमानित वार्षिक रिटर्न12%
कुल निवेश राशि₹1,75,20,774
अनुमानित ब्याज/रिटर्न₹8,41,55,949
मैच्योरिटी पर कुल फंड₹10,16,76,724

स्टेप-अप SIP क्यों है समझदारी?

करियर की शुरुआत में हर किसी के लिए बड़ी SIP करना आसान नहीं होता। लेकिन जैसे-जैसे वेतन बढ़ता है, वैसे-वैसे निवेश भी बढ़ाया जा सकता है। इसे ही स्टेप-अप SIP कहा जाता है। इस रणनीति का फायदा यह है कि आपकी बचत आपकी आय के साथ बढ़ती रहती है। इससे जेब पर ज्यादा बोझ भी नहीं पड़ता और लंबे समय में बड़ा फंड तैयार करना आसान हो जाता है।

(डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल सिर्फ जानकारी मात्र है। यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर मार्केट/म्यूचुअल फंड में निवेश जोखिम भरा होता है। कहीं भी पैसा लगाने से पहले अपने निवेश सलाहकार से परामर्श लें।)