कारोबार

Share Market: सरकारी बैंकों के शेयरों में गिरावट, उधर ऑटो कंपनियों के स्टॉक्स उछले, जानिए मार्केट का हाल

Share Market News: भारतीय शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। पीएसयू बैंक स्टॉक्स में सबसे अधिक गिरावट देखी जा रही है। वहीं, ऑटो शेयर्स बढ़त के साथ ट्रेड कर रहे हैं।
2 min read
Sep 23, 2025
Share Market News
शेयर बाजार में आज गिरावट देखने को मिल रही है। (PC: ANI)

Share Market: भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को मामूली गिरावट के साथ खुला है और शुरुआती कारोबार में भी थोड़ी गिरावट देखी जा रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज सिर्फ 12 अंक की गिरावट के साथ 82,147 पर खुला है। शुरुआती कारोबार में यह 0.12 फीसदी या 102 अंक की गिरावट के साथ 82,055 पर ट्रेड करता दिखाई दिया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 8 शेयर हरे निशान पर और 22 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी आज 0.13 फीसदी या 31 अंक की गिरावट के साथ 25,166 पर ट्रेड करता दिखा।

सेंसेक्स के शेयरों का हाल

सेंसेक्स पैक के शेयरों में आज सबसे अधिक तेजी मारुति के शेयर में देखी जा रही है। इसके अलावा, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इन्फोसिस और एचडीएफसी बैंक के शेयर में भी तेजी देखी जा रही है। इससे इतर अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, एशियन पेंट, अडानी पोर्ट्स, ट्रेंट, सनफार्मा, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, इटरनल, टीसीएस, कोटक बैंक, टेक महिंद्रा, आईटीसी, बीईएल, एचयूएल, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, रिलायंस और एक्सिस बैंक के शेयर में गिरावट देखी जा रही है।

NSE के इन शेयरों में है सबसे अधिक उछाल

NSE के इन शेयरों में है सबसे अधिक गिरावट

सरकारी बैंकों के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट

सेक्टरोल सूचकांकों की बात करें, तो शुरुआती कारोबार में सबसे अधिक गिरावट निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.54 फीसदी देखी गई है। इसके अलावा, निफ्टी फार्मा में 0.33 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.22 फीसदी, निफ्टी रियल्टी में 0.46 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.39 फीसदी, निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.45 फीसदी, निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.05 फीसदी, निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.37 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल फाइनेंशियल सर्विसेज में 0.31 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। वहीं, निफ्टी ऑटो में 1.22 फीसदी और निफ्टी मेटल में 0.19 फीसदी की तेजी देखने को मिली।

Updated on:
23 Sept 2025 09:55 am
Published on:
23 Sept 2025 09:55 am