कारोबार

IT और Auto शेयरों में गिरावट से टूटा बाजार, उधर Pharma स्टॉक्स में आई तेजी, जानें मार्केट का हाल

Share Market Fall Today: सेंसेक्स पैक में आज सबसे अधिक गिरावट कोटक महिंद्रा बैंक में दर्ज हुई है। वहीं, सबसे अधिक तेजी इटरनल में दर्ज हुई है। ऑटो स्टॉक्स में आज गिरावट आई है।
2 min read
Jun 29, 2026
Share Market Today
Share Market में गिरावट दर्ज हुई है। (PC: AI)

Stock Market Today 29th June 2026: भारतीय शेयर बाजार आज गिरावट के साथ बंद हुआ है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स आज 0.48 फीसदी या 372 अंक की गिरावट के साथ 76,728 पर बंद हुआ। बाजार बंद होते समय सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 15 शेयर हरे निशान पर और 15 शेयर लाल निशान पर थे। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी 0.46 फीसदी या 109 अंक की गिरावट के साथ 23,946 पर बंद हुआ।

कोटक बैंक में आई काफी गिरावट

सेंसेक्स पैक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट कोटक महिंद्रा बैंक में 3.24 फीसदी दर्ज हुई । इसके अलावा, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 2.79 फीसदी, मारुति में 2.12 फीसदी और इंडिगो में 2.05 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। इससे इतर इटरनल में 1.39 फीसदी, ट्रेंट में 1.34 फीसदी, बीईएल में 1.34 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

ऑटो और आईटी शेयर टूटे

सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो आज सबसे अधिक गिरावट निफ्टी मिडस्मॉल आईटी एंड टेलीकॉम में 2.20 फीसदी दर्ज हुई। इसके अलावा, निफ्टी ऑटो में 2.08 फीसदी, निफ्टी आईटी में 1.07 फीसदी, निफ्टी मीडिया में 1.32 फीसदी, निफ्टी पीएसयू बैंक में 0.95 फीसदी, निफ्टी प्राइवेट बैंक में 0.96 फीसदी की गिरावट दर्ज हुई। इससे इतर निफ्टी फार्मा में 1.03 फीसदी, निफ्टी मेटल में 0.80 फीसदी, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में 0.94 फीसदी और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर में 0.98 फीसदी की तेजी दर्ज हुई।

NSE के इन शेयरों में आया काफी उछाल

NSE के इन शेयरों में आई काफी गिरावट

भारत फिर बना दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार

भारत फिर से दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा शेयर बाजार बन गया है। ताइवान और साउथ कोरिया के बाजारों में आई गिरावट से भारत को फायदा मिला है। इन दोनों देशों के शेयर बाजारों का मार्केट कैप 5 ट्रिलियन डॉलर से नीचे आ गया है। भारत का कुल मार्केट कैप इस समय 5.05 ट्रिलियन डॉलर है। वहीं, ताइवान का 4.97 ट्रिलियन डॉलर और साउथ कोरिया का 4.66 ट्रिलियन डॉलर है। अमेरिका दुनिया का सबसे बड़ा शेयर मार्केट है। इसके बाच चीन, जापान और हांगकांग के शेयर मार्केट आते हैं।

Published on:
29 Jun 2026 04:09 pm