कारोबार

Sugar Price: चीनी की कीमतों आई तेजी, प्याज में मामूली गिरावट, जानिए क्या हैं सरसों और सूरजमुखी तेल के औसत रिटेल प्राइस

Edible Oil Prices: चीनी की कीमतों में रविवार को इजाफा हुआ है। सरसों और सुजरमुखी तेल की कीमतें भी एक साल पहले की तुलना में काफी बढ़ गई हैं।
2 min read
Aug 31, 2026
Sugar Price Today
चीनी की कीमतों में तेजी आई है। (PC: AI)

Onion Price: आने वाले दिनों में जन्माष्टमी, गणेश चतुर्थी, नवरात्रि और दशहरे समेत कई त्योहार आने वाले हैं। इस फेस्टिव सीजन में खाने-पीने की चीजों की महंगाई लोगों का बजट बिगाड़ रही है। एक तरह चीनी महंगी है, तो दूसरी तरफ प्याज रुला रहा है। खाने के तेलों के भाव भी बढ़े हुए हैं। चीनी की औसत रिटेल कीमत में रविवार को इजाफा हुआ है। वहीं, प्याज का औसत भाव 48 रुपये से ऊपर है। औसत भाव वह रेट होता है, जिस पर देश में सबसे अधिक सौदे होते हैं।

चीनी में आई तेजी

उपभोक्ता मामले के विभाग (मुल्य निगरानी कक्ष) ने आवश्यक वस्तुओं की औसत दैनिक रिटेल प्राइस लिस्ट जारी की है। इसके अनुसार, देश में रविवार को चीनी का औसत रिटेल भाव बढ़कर 64.23 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। यह शनिवार को 63.88 रुपये, शुक्रवार को 64.10 रुपये और बुधवार को 65.08 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। एक महीने पहले 30 जुलाई 2026 को यह भाव 49.18 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। वहीं, एक साल पहले 30 अगस्त 2025 को यह भाव 46.34 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।

प्याज में मामूली गिरावट

प्याज की बात करें, तो रविवार को इसकी कीमत में मामूली गिरावट देखने को मिली। रविवार को प्याज का औसत रिटेल भाव घटकर 48.31 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया, जो शनिवार को 48.42 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। एक महीने पहले प्याज का औसत रिटेल प्राइस 35.32 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। वहीं, एक साल पहले यह भाव 28.42 रुपये प्रति किलोग्राम पर था।

सरसों तेल का क्या है भाव?

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, रविवार को एक किलोग्राम के सरसों तेल पैक का औसत रिटेल भाव 199.54 रुपये था। यह शनिवार को 200.47 रुपये था। एक महीने पहले इस पैक की औसत कीमत 196.46 रुपये और एक साल पहले 188.4 रुपये थी। इसी तरह सूरजमुखी तेल के 1 किलोग्राम पैक का औसत रिटेल भाव रविवार को 192.17 रुपये था। यह शनिवार को 191.80 रुपये पर था। एक महीने पहले यह कीमत 189.56 रुपये और एक साल पहले 162.06 रुपये थी।

1 साल पहले की तुलना में महंगे हुए अंडे

एक दर्जन अंडों की औसत रिटेल कीमत रविवार को 83.52 रुपये थी। यह कीमत शनिवार को 83.39 रुपये थी। एक महीने पहले यह कीमत 87.17 रुपये और एक साल पहले 76.71 रुपये थी।

Updated on:
31 Aug 2026 01:55 pm
Published on:
31 Aug 2026 01:55 pm