कारोबार

Top Gainers Today: M&M, Maruti Suzuki और Nestle समेत इन शेयरों में आज दिखी अच्छी तेजी

Maruti Suzuki Share Price Rise: निफ्टी-50 के शेयरों में सबसे अधिक तेजी महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में दिखी है। इसके अलावा मारुति सुजुकी, हिंदुस्तान युनिलीवर, अल्ट्राटेक सीमेंट और नेस्ले इंडिया के शेयर में भी तेजी आई है।
3 min read
Jul 01, 2026
Mahindra & Mahindra Share Price
Mahindra & Mahindra के शेयर में तेजी आई है। (PC: AI)

Stock Market News 1st July 2026: भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी देखी जा रही है। बीएसई सेंसेक्स बढ़त के साथ 76,545 पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 0.47 फीसदी या 365 अंक की बढ़त के साथ 76,840 पर ट्रेड करता दिखा। सेंसेक्स पैक के 30 शेयरों में से 20 शेयर हरे निशान पर और 10 शेयर लाल निशान पर ट्रेड करते दिखे। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी इस समय 0.46 फीसदी या 111 अंक की बढ़त के साथ 23,977 पर ट्रेड करता दिखा। सेक्टोरल सूचकांकों की बात करें, तो सबसे अधिक तेजी निफ्टी मीडिया में 2.98 फीसदी, निफ्टी ऑटो में 1.79 फीसदी और निफ्टी एफएमसीजी में 1.68 फीसदी देखने को मिली।

निफ्टी-50 के इन शेयरों में आया सबसे अधिक उछाल

महिंद्रा एंड महिंद्रा शेयर (Mahindra & Mahindra Share)

निफ्टी-50 पैक में शुरुआती कारोबार में सुबह 10 बजे सबसे अधिक तेजी महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर में देखने को मिली। यह शेयर 2.91 फीसदी या 89.20 रुपये की बढ़त के साथ 3,152.80 रुपये पर पहुंच गया है। शेयर में तेजी से कंपनी का मार्केट कैप 3,92,308.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस शेयर का 52 वीक हाई 3,839.90 रुपये है, जो 5 जनवरी 2026 को दर्ज हुआ था। वहीं, 52 वीक लो 2,896 रुपये है, जो 16 मार्च 2026 को दर्ज हुआ था।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने ट्रैक्टर बिक्री के आंकड़े जारी किये हैं। जून में कंपनी की घरेलू बिक्री 58,177 यूनिट रही, जो जून 2025 के 51,769 यूनिट से अधिक है। यह सालाना 12 फीसदी की ग्रोथ है।

मारुति सुजुकी शेयर प्राइस (Maruti Suzuki India Share)

मारुति सुजुकी इंडिया का शेयर शुरुआती कारोबार में 1.69 फीसदी या 239 रुपये बढ़कर 14,360 रुपये पर पहुंच गया। सोमवार को भी इस शेयर में अच्छी तेजी आई थी। जेफरीज ने इस शेयर पर 'Buy' रेटिंग देते हुए टार्गेट प्राइस 16,500 रुपये कर दिया है। शेयर में उछाल से कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 4,50,727.53 करोड़ रुपये हो गया है। इस शेयर का 52 वीक हाई 17,370 रुपये है, जो 5 जनवरी 2026 को दर्ज हुआ था। वहीं, 52 वीक लो 12,201 रुपये है, जो 30 मार्च को दर्ज हुआ था।

कंपनीमौजूदा शेयर भावआज की बढ़तमार्केट कैप (करोड़ रुपये)52 वीक हाई52 वीक लो
महिंद्रा एंड महिंद्रा₹3,152.802.91% (₹89.20)3,92,308.48₹3,839.90 (5 जनवरी 2026)₹2,896 (16 मार्च 2026)
मारुति सुजुकी इंडिया₹14,3601.69% (₹239)4,50,727.53₹17,370 (5 जनवरी 2026)₹12,201 (30 मार्च 2026)
नेस्ले इंडिया₹1,4412.60% (₹36.60)2,78,024.36₹1,498.10 (11 मई 2026)₹1,084 (14 अगस्त 2025)
हिंदुस्तान यूनिलीवर₹2,1652.23% (₹47.20)5,08,498.54₹2,750 (4 सितंबर 2025)₹2,022 (2 अप्रैल 2026)
अल्ट्राटेक सीमेंट₹11,4261.50% (₹168)3,36,435.21₹13,110 (10 फरवरी 2026)₹10,325 (23 मार्च 2026)

नेस्ले इंडिया (Nestle India Share)

नेस्ले इंडिया का शेयर शुरुआती कारोबार में 2.60 फीसदी या 36.60 रुपये चढ़कर 1441 रुपये पर पहुंच गया। इस शेयर का मार्केट कैप 2,78,024.36 करोड़ रुपये है। 52 वीक हाई 1498.10 रुपये है, जो 11 मई 2026 को दर्ज हुआ था। वहीं, 52 वीक लो 1084 रुपये है, जो 14 अगस्त 2025 को दर्ज हुआ था।

हिंदुस्तान युनिलीवर (Hindustan Unilever Share)

हिंदुस्तान युनिलीवर का शेयर आज शुरुआती कारोबार में 2.23 फीसदी या 47.20 रुपये बढ़कर 2,165 पर ट्रेड करता दिखा। शेयर में तेजी से कंपनी का मार्केट कैप 5,08,498.54 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस शेयर का 52 वीक हाई 2750 रुपये है, जो 4 सितंबर 2025 को दर्ज हुआ था। वहीं, 52 वीक लो 2022 रुपये है, जो 2 अप्रैल 2026 को दर्ज हुआ था।

अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement Share)

यह शेयर शुरुआती कारोबार में 1.50 फीसदी या 168 रुपये की बढ़त के साथ 11,426 पर ट्रेड करता दिखा। इस शेयर का मार्केट कैप 3,36,435.21 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस शेयर का 52 वीक हाई 13,110 रुपये है, जो 10 फरवरी 2026 को दर्ज हुआ था। वहीं, 52 वीक लो 10,325 रुपये है, जो 23 मार्च 2026 को दर्ज हुआ था।

Updated on:
01 Jul 2026 11:19 am
Published on:
01 Jul 2026 11:14 am