चंडीगढ़ पंजाब

मोहाली में लॉरेंस गैंग पर पुलिस का बड़ा शिकंजा, घरों पर फायरिंग कर 5 करोड़ की फिरौती मांगने वाले 4 गुर्गे गिरफ्तार

Lawrence Bishnoi Gang: मोहाली में घरों और कोठियों पर फायरिंग कर पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामलों में पुलिस ने लॉरेंस गैंग के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पांच पिस्तौल, 12 कारतूस और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद की गई है।
2 min read
Lawrence Bishnoi Gang
लॉरेंस बिश्नोई। फाइल फोटो- पत्रिका

मोहाली। पंजाब के मोहाली में घरों और कोठियों पर फायरिंग कर पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामलों में पुलिस ने लॉरेंस गैंग के चार गुर्गों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पांच पिस्तौल, 12 कारतूस और वारदात में इस्तेमाल की गई टेंपरेरी नंबर वाली फॉर्च्यूनर कार बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर कुलवीर सिंह सिद्धू के संपर्क में थे। पुलिस के मुताबिक चार सितंबर की रात फेज-10 निवासी संयम जुडेजा के घर पर दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने ऑटोमैटिक हथियारों से फायरिंग की थी।

पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगी

इस घटना से पहले कुलवीर सिंह सिद्धू की ओर से संयम जुडेजा से पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई थी। इसके बाद सात सितंबर को संयम जुडेजा के पार्टनर बलजीत सिंह के फेज-10 स्थित घर को भी निशाना बनाया गया। वहां भी फायरिंग कर पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगी गई। इसके बाद 14 सितंबर को सेक्टर-104 स्थित जगदीप सिंह मान की कोठी पर बदमाशों ने फायरिंग की। इस दौरान घर में काम कर रहा सचिन घायल हो गया। पुलिस जांच में इस मामले में भी पांच करोड़ रुपए की फिरौती मांगने की बात सामने आई है। लगातार हुई इन घटनाओं के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी।

हथियारों को संभालने का काम करता था दुशंत शर्मा

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अकाशदीप सिंह (23), प्रवीण कुमार उर्फ कालू (23), जस्मनदीप सिंह (20) और दुशंत शर्मा उर्फ सम्मी (27) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार जस्मनदीप सिंह वारदात से पहले रेकी करता था, जबकि दुशंत शर्मा हथियारों को संभालने का काम करता था। अकाशदीप सिंह, प्रवीण कुमार और उनका साथी सिमरदीप सिंह उर्फ जशन फायरिंग करने वालों में शामिल थे। पुलिस के अनुसार सिमरदीप सिंह की गिरफ्तारी अभी बाकी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान उनसे अन्य वारदातों, गैंग से जुड़े लोगों और अवैध हथियारों के संबंध में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अब यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Updated on:
17 Sept 2026 03:28 pm
Published on:
17 Sept 2026 03:27 pm
Also Read
View All
‘कनपटी पर पिस्तौल, लोहे की रॉड से पिटाई’, विदेश में नौकरी के नाम पर पंजाब के युवाओं को बंधक बनाने वाला ‘खान बाबा’ कौन?

Punjab Politics: पंजाब में एंट्री होते ही चला सचिन पायलट का जादू, 3 महीने बाद एक मंच पर दिखे चन्नी-वड़िंग, कांग्रेस में दिखी एकता

पंजाब में चुनाव से पहले आखिर क्या करना चाहता है खालिस्तानी गुरपतवंत सिंह पन्नू, गांव वालों को दे रहा है 10 हजार का लालच

Punjab Politics: पंजाब में अकाली दल को बड़ा झटका! प्रकाश सिंह बादल के चचेरे भाई बीजेपी में हुए शामिल, लांबी से चुनाव लड़ने की चर्चा

पंजाब में सिद्धू और कैप्टन सिंह की कलह खत्म नहीं कर पाए थे हरीश रावत, और फिर कांग्रेस को मिली करारी हार?