छतरपुर

दिग्गज नेता का निधन, प्रदेश में शोक की लहर

बुन्देलखण्ड के गांधी के रूप में बनाई पहचान, जीवन भर गरीबों की करते रहे वकालत
2 min read
May 14, 2022
bundelkhand.jpg
,,,,

छतरपुर. छतरपुर जिले में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए वर्ष 2016 में मेडिकल कॉलेज आंदोलन का आगाज कर उसका नेतृत्व करने वाले पूर्व विधायक एवं एडवोकेट जगदम्बा प्रसाद निगम का शनिवार की दोपहर निधन हो गया। निगम को गरीबों, मजदूरों और शोषित पीड़ितों के लिए संघर्ष करने वाले नेता के रूप में जाना जाता था। वे मीसाबंदी और तीन बार विधायक भी रहे। उनका अंतिम संस्कार रविवार को शाम 4 बजे किया जाएगा। 94 वर्षीय निगम पिछले कुछ महीनों से अस्वस्थ चल रहे थे।

संघर्षपूर्ण रहा पूरा जीवन
समाजवादी विचारधारा से जुड़े तीन बार के विधायक और प्रसिद्ध अधिवक्ता रहे निगम 1977 में पहली बार छतरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक निर्वाचित हुए थे। वह ऐसे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने अपनी सरकार के खिलाफ जबरदस्त आंदोलन किया था और करीब दो सौ लोगों सहित जेल गए थे। छतरपुर जिले की सरजमीं पर बने रनगुंवा, गंगऊ बांध का पानी तत्कालीन सरकारों की अदूरदर्शिता के कारण छतरपुर जिले के किसानों को नहीं मिलता था। दोनों बांधों का पानी यहां के किसानों को मिल सके, इसके लिए वह विधायक बनने के पहले से आंदोलन करते आ रहे थे।

जनता पार्टी में विधायक रहते हुए भी जब सरकार ने उपेक्षा की तब उन्होंने जबरदस्त आंदोलन का रास्ता अपनाया था और अंतत: सरकार ने उनकी बात मान ली। दोनों बांधों से पानी दिलाने का श्रेय निगम को जाता है।

Published on:
14 May 2022 07:40 pm
Also Read
View All
छतरपुर में हर साल मरम्मत के नाम पर डकार रहे करोड़ों का बजट! मानसून आते ही फिर उखड़ी 5 करोड़ की डामर सडक़, घटिया सीसी पैचवर्क के जुगाड़ पर उतरा पीडब्ल्यूडी

प्राचीन शिवलिंग से लिपटा दिखा काला नाग, छतरपुर में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रॉक फॉस्फेट प्रोजेक्ट; सैटेलाइट मैपिंग और जीएसआई की मंजूरी के बाद 107 हेक्टेयर रिजर्व खदान की नीलामी पूरी, पर्यावरण क्लीयरेंस मिलते ही धरातल पर शुरू हो जाएगा काम

बराना नदी आंदोलन पर प्रशासनिक एक्शन: 17 दिन बाद हटाए गए प्रदर्शनकारी

Chhatarpur Honor Killing: बात इतनी बिगड़ गई थी कि पिता ने टुकड़े-टुकड़े कर दिए, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने किया अंधे कत्ल का खुलासा