छतरपुर

लोकल फॉर वोकल से रोशन होगी गरीबों की दीपावली

मुख्यमंत्री शिवराज ने बनाया मिट्टी का दीया व कुल्हड़, कहा कि कृत्रिम दीयों को हटाकर मिट्टी के दीपक जलाएं, बिजली को भी बचाएं।

less than 1 minute read
Oct 29, 2021
mama.png

छतरपुर। रोशनी के त्यौहार दीपावली की तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। दिवाली पर सजावट के लिए पीएम मोदी ने आह्वान किया कि ये दिवाली लोकल से वोकल वाली हो। देश के साथ साथ मध्य प्रदेश में भी स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए कई छूट दी ज रही हैं।

प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने छतरपुर जिले के ग्राम धमना में नेराम प्रजापति के घर मिट्टी के हस्तनिर्मित उत्पादों को देखा और खुद चाक पर मिट्टी का दीया व कुल्हड़ बनाया। सीएम ने धमना के पंचायत भवन में ग्रामीण जनों से संवाद कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

सीएम शिवराज ने कहा कि नोनेलाल जी के घर पर मिट्टी का दीया व कुल्हड़ बनाकर अनूठे आनंद की अनुभूति हुई। मुख्‍यमंत्री ने घोषणा की दीपावली में हमारे कारीगर, प्रजापति कुम्हार और अन्य भाई-बहन जो अलग-अलग भी सामान बनाते हैं, उनको बाजारों में बैठने का स्थान दिया जायेगा और उनसे तहबाजारी या कोई टैक्स नहीं लिया जायेगा। हम संकल्प लें कि दीपावली पर स्थानीय उत्पाद ही खरीदेंगे, जिससे हमारे भाई-बहन भी दीपावली का पर्व अच्छे से मना सकें।

Published on:
29 Oct 2021 07:04 pm
Also Read
View All
राम दरबार में थमीं सांसें, मुंबई के श्रद्धालु की बागेश्वर धाम में मौत, पूरी हुई अंतिम इच्छा

छतरपुर में पर्यावरण नियमों को फूंककर सुलग रहे अवैध ईंट भट्टे, शहर की हवा में घुला धीमा जहर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रहस्यमयी खामोशी से जनता के स्वास्थ्य पर मंडराया बड़ा संकट

स्कूल के पहले दिन ही कई जगह लटके ताले, सांदीपनि विद्यालय में विलय हुए स्कूलों में कोई जानकारी चस्पा न होने से भटकते रहे छात्र व परिजन

आज से खुलेंगे स्कूल: एक दर्जन गांवों में स्कूल भवनों का नामोनिशान नहीं, मलबे के ढेर और खुले आसमान के नीचे भविष्य संवारने को मजबूर मासूम

रिश्वत के लिए डेढ़ साल तक रोकी फाइल, छतरपुर में संभागीय लेखा अधिकारी 4000 रूपए घूस लेते गिरफ्तार