छतरपुर

दिवाली से पहले लोकायुक्त की कार्रवाई, 12 हजार रू. सैलरी वाला सोसायटी कर्मचारी निकला करोड़पति

Lokayukta action before Diwali: सुबह-सुबह 6 बजे लोकायुक्त सागर की टीम ने की छापेमारी, घर में मिला एशोआराम का सामान, आय से 213 गुना अधिक संपत्ति मिली, जांच जारी...।

2 min read
Oct 27, 2024
Lokayukta action before Diwali

Lokayukta action before Diwali: मध्यप्रदेश में भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है। ताजा मामला मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के खजुराहो का है जहां दीपावली से ठीक कुछ दिन पहले लोकायुक्त की टीम ने काली कमाई के एक कुबेर के घर पर छापा मारते हुए उसकी काली कमाई उजागर की है। ये कार्रवाई एक सोसायटी के कर्मचारी के घर पर की गई जिसमें कर्मचारी के पास आय से 213 प्रतिशत अधिक संपत्ति होने का खुलासा अभी तक हुआ है।

सागर लोकायुक्त की टीम ने रविवार की सुबह सुबह 6 बजे के आसपास छतरपुर जिले की तहसील राजनगर के सहकारी समिति धवाड़ के कर्मचारी अरूण कुमार गुप्ता के घर पर छापेमारी की। अरूण कुमार गुप्ता के खिलाफ एसपी लोकायुक्त को आय से अधिक संपत्ति की शिकायतें मिली थीं जिनकी जांच में शिकायतें सही पाई गईं और लोकायुक्त ने ये छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम को अरूण कुमार गुप्ता क घर से एशोआराम की तमाम चीजें मिली हैं साथ ही करीब 213 प्रतिशत आय से अधिक संपत्ति होने के प्रमाण भी मिले हैं।


लोकायुक्त की टीम को जांच के दौरान महज 12 हजार रूपए महीने सैलरी पाने वाले अरूण कुमार गुप्ता के घर से कई लोगों के हस्ताक्षर किए हुए खाली चेक भी मिले हैं। साथ ही कई रजिस्ट्री दस्तावेज बरामद हुए हैं। जिससे अंदेशा है कि अरूण कुमार ब्याज पर रूपए देने का काम करता है। इसके साथ ही अरुण कुमार के द्वारा विभिन्न प्रॉपर्टी में निवेश के प्रमाण भी मिले हैं। तलाशी के दौरान 10 से अधिक रजिस्ट्रियां बरामद की गई हैं। 20 से अधिक चेकबुक,पासबुक मिली हैं। लोकायुक्त पुलिस ने 89 लाख 53 हजार की संपत्ति उजागर की। रविवार अवकाश के कारण बैंक बंद होने से खातों की जानकारी नहीं मिल पाई है।

Updated on:
27 Oct 2024 04:25 pm
Published on:
27 Oct 2024 04:21 pm
Also Read
View All
6.30 करोड़ का बजट, मई में वर्क ऑर्डर, जून में डामर का टोटा! छतरपुर में पन्ना रोड सडक़ निर्माण के नाम पर अब पैचवर्क का खेल, पहली ही बारिश में बह जाएंगे सरकारी दावों के लाखों रुपए

अब गंभीर मरीजों को बाहर जाने की नहीं होगी जरूरत, छतरपुर जिला अस्पताल की 5 मंजिला सुपर स्पेशल क्रिटिकल केयर यूनिट में इसी सप्ताह से मरीजों को मिलेगा

राम दरबार में थमीं सांसें, मुंबई के श्रद्धालु की बागेश्वर धाम में मौत, पूरी हुई अंतिम इच्छा

छतरपुर में पर्यावरण नियमों को फूंककर सुलग रहे अवैध ईंट भट्टे, शहर की हवा में घुला धीमा जहर, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की रहस्यमयी खामोशी से जनता के स्वास्थ्य पर मंडराया बड़ा संकट

स्कूल के पहले दिन ही कई जगह लटके ताले, सांदीपनि विद्यालय में विलय हुए स्कूलों में कोई जानकारी चस्पा न होने से भटकते रहे छात्र व परिजन