
Rape in a car in college parking: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक बड़ी यूनिवर्सिटी में एक फर्स्ट ईयर की छात्रा से रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। रेप की ये वारदात कॉलेज की ही पार्किंग में कार में हुई है। पीड़ित छात्रा को उसकी ही एक सीनियर छात्रा बातों में उलझाकर पार्किंग में लेकर गई थी जहां पहले से मौजूद सीनियर छात्रा के बॉयफ्रेंड ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। रेप के बाद सीनियर छात्रा और उसके बॉयफ्रेंड ने पीड़िता को धमकी भी दी थी।
19 साल की पीड़ित छात्रा एक बड़ी यूनिवर्सिटी में फर्स्ट ईयर की छात्रा है जिसने पुलिस को बताया कि वो शुक्रवार को अपनी क्लास में बैठी हुई थी तभी उसकी सीनियर छात्रा उसके पास आई और उसे बातों में फंसाकर कॉलेज की पार्किंग में ले गई। जहां सीनियर छात्रा का बॉयफ्रेंड जयसिंह अपनी कार लेकर पहले से मौजूद था। क्योंकि वो भी पहले से जयसिंह को जानती थी इसलिए वो सीनिय छात्रा के साथ जयसिंह की कार में बैठ गई। कार में बैठने के बाद जयसिंह ने दोनों को पीने के लिए कोल्ड ड्रिंक दी और कोल्ड ड्रिंक पीते ही वो बेहोश हो गई।
बेहोश होने के बाद पार्किंग में कार में ही आरोपी जयसिंह ने उसके साथ रेप किया और जब उसे होश आया तो दोनों ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को कुछ बताया तो बदनाम कर देंगे और कॉलेज से निकलवा देंगे। पीड़िता के मुताबिक कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद उसके हाथ पैर काम नहीं कर रहे थे। पीड़िता जब घर पहुंची तो उसने परिजन को पूरी घटना बताई और फिर परिवार शनिवार को पीड़िता को लेकर पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी जयसिंह व उसकी गर्लफ्रेंड के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों की तलाश शुरू कर दी है।
Updated on:
26 Oct 2024, 10:42 PM IST
Published on:
26 Oct 2024, 10:41 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.