छतरपुर

MP Assembly Election 2023: सीएम शिवराज और केंद्रीय मंत्री सिंधिया आज छतरपुर में, राजनीतिक समीकरण बदलने की तैयारी

MP Assembly Election 2023: सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का आज छतरपुर में रोड शो, बीजेपी यहां अपना शक्ति प्रदर्शन करेगी...

less than 1 minute read
Aug 05, 2023
cm_shivraj_singh_chauhan_and_jyotiraditya_scindia_road_show_in_chhatarpur_assemly_election_in_mp.jpg

MP Assembly Election 2023: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह और केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आज छतरपुर में होंगे। मुख्यमंत्री और ज्योतिरादित्य सिंधिया यह दौरा राजनीति के समीकरण बदलने का प्रयास माना जा रहा है। शिवराज सिंह चौहान और सिंधिया जिले की महाराजपुर विधानसभा के नौगांव में अपना रोड शो करने जा रहे हैं। यह सीट लंबे समय से भाजपा के पास रही है लेकिन, पिछले चुनाव में कांग्रेस ने सीट छीन ली। अब भाजपा का पूरा जोर अपनी सीट को वापस पाने पर रहेगा।

एक साथ दो दिग्गज चेहरों के आने से नौगांव सहित पूरी विधानसभा में भाजपाई समीकरण बदल सकते हैं। आपको बता दें कि महाराजपुर विधानसभा से करीब एक दर्जन भाजपाई टिकट मांग रहे हैं। जिसे लेकर भाजपाइयों में अंदरूनी कलह और विरोध भी सामने आया है। जो भाजपा की बैठकों में नजर भी आया है। जानकारों की मानें तो मुख्यमंत्री और केन्द्रीय मंत्री के रोड शो का असर जिले की अन्य विधानसभा सीट पर भी नजर आ सकता है। इसीलिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का नौगांव का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।

ये रहेगा सीएम शिवराज का टाइम टू टाइम शेड्यूल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पांच अगस्त शनिवार को...

- दोपहर तीन बजे जतारा जिला टीकमगढ़ से हेलीकाप्टर के माध्यम से दोपहर 3.20 तक नौगांव आएंगे। जहां वह स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

- इसके बाद शाम 6.15 बजे हेलीपैड नौगांव से हेलीकाप्टर से रवाना होकर शाम 6.30 बजे तक खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगे।

- यहां से शाम 6.35 बजे हवाई जहाज से भोपाल के लिए रवाना हो जाएंगे। यह रहेगा सिंधिया का शेड्यूल

- केन्द्रीय नागर एवं विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पांच अगस्त शनिवार को दोपहर 3.05 मिनट पर जतारा जिला टीकमगढ़ से हेलीकाप्टर से दोपहर 3.20 पर ट्रांजिट विजिट में नौगांव जिला छतरपुर आएंगे।

Published on:
05 Aug 2023 11:15 am
Also Read
View All
आज से खुलेंगे स्कूल: एक दर्जन गांवों में स्कूल भवनों का नामोनिशान नहीं, मलबे के ढेर और खुले आसमान के नीचे भविष्य संवारने को मजबूर मासूम

रिश्वत के लिए डेढ़ साल तक रोकी फाइल, छतरपुर में संभागीय लेखा अधिकारी 4000 रूपए घूस लेते गिरफ्तार

जहां से तैयार होने थे नए खिलाड़ी, वहां से छीनी जा रही विरासत, प्लेयर्स का सपना बनकर रह गया फुटबॉल टूर्नामेंट, अतीत में सिमटा फुटबॉल मैच

बुंदेलखंड की सबसे बड़ी खेल धरोहर बदहाल, छतरपुर का 70 साल पुराना बनर्जी ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट कोरोना काल से ठप

बाबा रामदेव की ‘पतंजलि कंपनी’ को बड़ा झटका, दलिया लैब टेस्ट में फेल, छतरपुर ADM कोर्ट ने ठोका जुर्माना